'पहाड़ों की रानी' में इस दिन कुलदीप यादव अपनी दुल्हनिया संग लेंगे सात फेरे, मसूरी में एंट्री का VIDEO VIRAL
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर अपनी दुल्हनिया वंशिका सिंह से 14 मार्च को सात फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी के क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी पहुंच सकते हैं।
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। कुलदीप यादव अपनी दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। उनकी शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्में 13 और 14 मार्च को संपन्न होंगी। कुलदीप की शादी जिस होटल में हो रही है, उसे दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं, कुलदीप यादव अपनी मां के साथ जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर देखे गए।
कुलदीप यादव 14 मार्च को लेंगे सात फेरे
कुलदीप यादव की शादी से जुड़े कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि 13 मार्च से रस्में शुरू हो जाएगी। 13 मार्च को हल्दी, हाथ और मंगल स्नान जैसी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी। वहीं 14 मार्च को सात फेरे लेकर कुलदीप यादव और वंशिका वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन का आयोजन भी किया जाएगा।
मां संग जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
कुलदीप यादव गुरुवार (12 मार्च) को अपने परिवार के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर वो अपनी मां के साथ देखे गए। वहां से वह मसूरी के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में टीम इंडिया के कई बड़े स्टार खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
कुलदीप का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिला। विश्व कप में उन्हें सिर्फ एक मुकाबला खेलने को मिला था। कुलदीप ने पाकिस्तान की खिलाफ खेला था। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप ने 14 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 17:58 IST