क्रांति गौड़ ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर-VIDEO
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर पांच विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Kranti Gaud: भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने मजबूत पकड़ बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पारी सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पर में टीम इंडिया ने 400 से अधिक की बढ़त बना ली हैं।
इससे पहले इंग्लैंड को महज 170 रनों पर ऑलआउट करने में टीम इंडिया की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की सबसे अहम भूमिका रही। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 37 रन देकर 5 विकेट झटके। इंग्लैंड के लॉर्ड्स ग्राउंड पर 5 विकेट लेते ही क्रांति गौड़ ने एक नया इतिहास रचा दिया।
क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स ग्राउंड में रचा इतिहास
इंग्लैंड की पहली पारी में क्रांति गौड़ के 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। 5 विकेट झटकते ही क्रांति लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। क्रांति गौड़ के लिए यह ऐतिहासिक मौका लॉर्ड्स में पुरुषों का पहला टेस्ट मैच खेले जाने के 142 साल बाद आया है।
कोच और परिवार वालों में खुशी की लहर
क्रांति गौड़ द्वारा इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद उनके घर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से गांव घुवारा से लेकर देश भर में खुशी की लहर है। क्रांति के इस शानदार उपलब्धि को लेकर उनके भाई मयंक सिंह ने कहा 'यह पल हम परिवार वालों के साथ देश के लिए भी गौरव का पल है। आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बहन दुनिया भर में अपने देश का नाम रोशन कर रही है।'
स्मृति मंधाना ने भी किया कमाल
क्रांति के बाद इंग्लैंड को स्मृति मंधाना ने भी खूब परेशान किया। इस एकमात्र मुकाबले में पहली इनिंग में टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक स्मृति मंधाना ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रनों की पारी और दीप्ति शर्मा में 57 रनों की पारी खेली।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 12 July 2026 at 19:09 IST