इतना जलील हुए हैं... बांग्लादेश ने हराया तो पाकिस्तान बौखलाया, स्टार खिलाड़ी ने टीम को जमकर लताड़ा
Pakistan vs Bangladesh: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा कि अभी तो इतना जलील हुए वर्ल्ड कप में। 5 सालों में इस टीम ने कुछ नहीं सीखा है।
- खेल समाचार
- 3 min read
Pakistan vs Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। आलम ये है कि उनके पूर्व क्रिकेटर ही टीम को जमकर लताड़ रहे हैं। इस बीच पूर्व स्टार विकेट कीपर कामरान अकमल का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम जलील हो रही है।
रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट को बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया। पाक के खिलाफ ये बांग्ला टाइगर्स की टेस्ट में पहली जीत है। शर्मनाक हार के बाद टीम की क्लास लगाते हुए पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बड़ी बात बोल दी है।
अभी आप इतना जलील हुए हैं...
कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''ये तो रिज़वान ने 50 किया और स्कोरबोर्ड चलाया वरना पारी से हारते। ये इतनी बुरी हार है कि भूली नहीं जाएगी। आप किसी का बुरा सोचोगे तो आपके साथ भी बुरा ही होगा। आपने पिछले 5 सालों से कुछ नहीं सीखा। आप जिम्बाब्वे से हार गए। पिछले साल आप एशिया कप से बाहर हो गए थे। अभी आप विश्व कप में इतना जलील हुए हैं, विश्व स्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बन चुका है।''
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को एक्सपोज कर दिया: अकमल
कामरान अकमल ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाने के लिए बांग्लादेश के बल्लेबाजों की सराहना की। क्रिकेटर से विशेषज्ञ बने अकमल ने खेल के प्रति पाकिस्तान के दृष्टिकोण और खिलाड़ियों में गंभीरता की कमी पर भी सवाल उठाया।
कामरान अकमल ने आगे कहा कि बांग्लादेश के लिए यह मुश्किल समय था लेकिन उनके बल्लेबाजों ने रन बनाये। उन्हें टेस्ट बचाना था और उन्होंने न केवल ऐसा किया बल्कि गेम भी जीता। उन्होंने मूल रूप से पाकिस्तान क्रिकेट को बेनकाब कर दिया। और हमारे खिलाड़ी क्लब क्रिकेटरों की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। क्षमा करें, क्लब क्रिकेटर भी इस तरह नहीं खेलते। दृष्टिकोण खराब था. ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी हंसी-मजाक कर रहे हैं, कोई गंभीरता नहीं है क्योंकि वे जानते हैं कि कोई कुछ नहीं पूछेगा. ऐसा लगता है कि आप मनोरंजन के लिए खेल रहे हैं।
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में क्या हुआ?
रावलपिंडी में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 448 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाकर मेजबान को बैकफुट पर धकेल दिया। अनुभवी विकेट कीपर मुशफिकुर रहीम ने 191 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 146 रनों पर ढेर हो गई और बांग्लादेश ने लक्ष्य को 10 विकेट से हासिल कर इतिहास रच दिया।
इसे भी पढ़ें: WTC Points Table: बांग्लादेश से हारकर 8वें नंबर पर खिसका पाकिस्तान, क्या भारत का हुआ नुकसान?
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 12:07 IST