30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने पाकिस्तान को किया तबाह, रच डाला इतिहास
PAK vs WI: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार पांच मेडन ओवर में पांच विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- खेल समाचार
- 2 min read
PAK vs WI Justin Greave: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कैरेबियाई तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने ऐसा कारनामा किया, जिसे आज तक इससे पहले न कोई किया और शायद इस कारनामे को करने में समय भी लग जाए।
जस्टिन ग्रीव्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप को तबाह करके रख दिया। ग्रीव्स ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो इससे पहले किसी भी गेंदबाज के नाम दर्ज नहीं था। उन्होंने, लगातार पांच मेडन ओवर में पांच विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
लगातार 5 मेडन ओवर में 5 विकेट झटके
त्रिनिदाद में पाकिस्तान के खिलाफ पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरे स्पेल में लगातार पांच मेडन ओवर डाले और हर एक ओवर में एक-एक विकेट लिए यानी कुल पांच विकेट अपने नाम किया। जस्टिन ग्रीव्स ने 5 ओवर में 30 गेंद डाले और बिना एक भी रन दिए 5 विकेट अपने नाम किए। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
282 रन पर सिमटी पाकिस्तानी टीम
जस्टिन ग्रीव्स की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज पहली पारी में 282 रन ही बना पाए। हालांकि, शान मसूद ने शानदार 109 रनों की पारी खेली। वहीं, इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 126 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 28 July 2026 at 16:05 IST