अपडेटेड 7 March 2024 at 18:44 IST

'इसको तो कुछ भी डाल...' क्रीज पर आया ये अंग्रेज बल्लेबाज तो रोहित ने कसा तंज, वायरल हुआ वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव से कुछ कहा जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma and Kuldeep Yadav | Image: AP

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी खत्म होने तक 218 रन बना लिए। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए। अब टीम इंडिया इंग्लैंड से 83 रन पीछे है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली जब बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव जो कि गेंदबाजी कर रहे थे उनसे कुछ कहा जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया। अप रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपने वन-लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं और कई मौकों पर उनका रिएक्शन स्टंप माइक पर कैद होने के बाद वायरल हो गया। ताजा घटना धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन हुई, जब उनके एक कमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया।

इसको तो कुछ कुछ भी डाल... : रोहित शर्मा

इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जब कुलदीप ने जैक क्रॉली को क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद जॉनी बेयरस्टो क्रीज़ पर आए। बेयरस्टो को पहली गेंद डालने से पहले कप्तान रोहित ने कुलदीप के साथ बातचीत की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने चुटकी ली- और कहा कि, 'इसको तो कुछ भी डाल (जो तुम चाहो उसे डालो)।' उनका यह कमेंट स्टंप माइक में कैद हो गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कुलदीप यादव ने खोला पंजा

स्पिनरों कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के बीच नौ विकेट की साझेदारी से भारत ने गुरुवार को पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को 218 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की दमदार शुरूआत की। दोनों ने 104 रन जोड़े, वहीं जायसवाल 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिलहाल, रोहित शर्मा (52) और शुभमन गिल (26) नाबाद हैं।

यह भी पढ़ें- यशस्वी ने कोहली के 'विराट' रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, अब खतरे में गावस्कर का 53 साल पुराना महारिकॉर्ड - Republic Bharat

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 18:44 IST