अपडेटेड 17 August 2023 at 07:48 IST

MS Dhoni बनने के चक्कर में बुरी तरह ट्रोल हुए ईशान किशन, नया हेयरस्टाइल देख फैंस ने लिए मजे

इशान किशन का नया हेयरलुक एमएस धोनी के पुराने हेयरलुक से मिलता है। एमएस धोनी जैसे हेयरलुक के चक्कर में ईशान किशन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

Follow :  
×

Share


Twitter | Image: self

टीम इंडिया के विकेकीपर बल्लेबाज इशान किशन एकबार फिर अपने हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इशान किशन का नया हेयरलुक कुछ-कुछ एमएस धोनी के पुराने हेयरलुक से मिलता है। एमएस धोनी जैसे हेयरलुक के चक्कर में ईशान किशन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें:

  • इशान किशन का नया हेयर लुक 
  • इशान किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया लुक 
  • फैंस ने लिए इशान किशन के मजे 

इशान किशन की स्टाइलिश हेयरस्टाइल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी है। बता दें कि इस समय टीम इंडिया आयरलैंड दौरे के लिए गई हुई है। वहां टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरे में शामिल होने के कारण इशान किशन को इस सीरीज से आराम दिया गया है। 

किशन को देखकर फैंस को एमएस धोनी (MS Dhoni) की याद आ गई। ईशान ने माही का हेयरस्टायल कॉपी करने की कोशिश की जिसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने सितंबर में आईपीएल 2021 से पहले करवाया था। इस दौरान फैंस धोनी को एडिडास और ईशान को एबिबास कहकर जमकर मजे ले रहे है।

 उनकी हेयरस्टाइल के बारे में तो इशान किशन ने अपने बाल मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से बाल कटवाए। इस हेयरलुक को मोहॉक कहा जाता है। जब ये हेयरलुक धोनी ने करवाया था तो सोशल मीडिया पर धोनी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। 


 सोशल मीडिया पर फैंस इशान किशन के जमकर मजे ले रहे हैं। इशान किशन ने हेयरलुक तो एमएस धोनी का कॉपी करने की कोशिश की लेकिन फैंस को शायद उनका ये लुक पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इशान किशन को जमकर ट्रोल किया। कुछ फैंस उन्हें छपरी कह रहे हैं तो कुछ फैंस उन्हें सस्ता नेमार जूनियर कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- IND Vs IRE: जसप्रीत बुमराह बनेंगे भारत के 11वें T20I कप्तान, इससे पहले इन 10 खिलाड़ियों ने संभाली है कमान

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 August 2023 at 07:48 IST