IND Vs AFG: Ishan Kishan की आंधी में उड़ी अफगानिस्तान की टीम, 7 गगनचुंबी छक्कों के साथ जड़ा तूफानी शतक; रचा ये इतिहास
Ishan Kishan: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में ईशान किशन ने 125 रन की तूफानी पारी खेलकर एक नया इतिहास रच दिया है। ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Ishan Kishan: लखनऊ में खेले जा रहे हैं दूसरे वनडे में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर एक नया इतिहास रचा दिया है। इस मुकाबले में ईशान चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और महज 79 गेंदों में 125 रन बनाकर गर्दा उड़ा दिया। ईशान शतक लगाते ही ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अफ़गान के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।
ईशान का अफगान के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक
भारत बनाम अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं, मुकाबले में शतक लगाते ही एक नया इतिहास रच दिया। ईशान अब अफ़गान के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने महज 71 गेंदों में शतक पूरा किया। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 2023 में 63 गेंदों में शतक जाड़ा था।
ईशान ने 141 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 141.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक
- 57 गेंद- इयोन मोर्गन, मैनचेस्टर (2019)
- 63 गेंद- रोहित शर्मा, दिल्ली (2023)
- 71 गेंद- ईशान किशन, लखनऊ (2026)
- 76 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई (2023
- 77 गेंद- शुभमन गिल, लखनऊ (2026)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 16:34 IST