अपडेटेड 9 March 2026 at 16:51 IST
T20 World Cup Final: 'फाइनल से पहले बहन की मौत से मैं टूट गया था, हार्दिक भाई से बात की और फिर...', ईशान किशन ने अब वर्ल्ड कप किया डेडिकेट
Ishan Kishan: अहमदाबाद में टी 20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, ईशान किशन ने बताया कि फाइनल से एक दिन पहले उनकी कज़िन बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उन्होंने विश्व कप अपनी बहन को समर्पित किया है।
Ishan Kishan: रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
ईशान किशन ने महज 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेली। ईशान की पारी ने भी भारतीय टीम को 255 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद ईशान किशन ने खुलासा किया कि कैसे फाइनल से पहले उनकी चचेरी बहन का निधन हो गया। ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपनी बहन को समर्पित किया।
कार एक्सीडेंट में चचेरी बहन की मौत
वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ईशान किशन चचेरी बहन के निधन से काफी निराश थे। इस मामले में ईशान ने हार्दिक से बात किया और हार्दिक ने साथ दिया। ईशान ने कहा 'फाइनल से ठीक पहले एक कार एक्सीडेंट में मेरी कज़िन बहन की मौत हो गई। मैं उसके लिए खेला, मैंने हार्दिक भाई से बात की, और उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो। मैं यह जीत उसे डेडिकेट करता हूं और आज विमेंस डे भी है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है।'
हार्दिक पंड्या ने संकट के समय बढ़ाई हिम्मत
ईशान किशन ने अपनी मानसिक मजबूती का श्रेय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दिया। ईशान के फाइनल जीतने के बाद कहा 'हादसे के बाद काफी टूट चुका था, लेकिन हार्दिक ने संभाला। हार्दिक ने कहा कि 'टीम को सबसे आगे रखो, जिससे मैदान पर उतरने की प्रेरणा मिली।'
महिला दिवस पर बहन को समर्पित की जीत
विश्व कप जीतने के बाद ईशान ईशान काफी भावुक नजर आए। ईशान ने अपनी अर्धशतकीय पारी और वर्ल्ड कप की जीत को अपनी दिवंगत बहन को समर्पित किया। ईशान ने कहा 'मैंने यह मैच अपनी बहन के लिए खेला। संयोग से आज (8 मार्च) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है, इसलिए यह जीत और यह पल मेरे लिए और भी खास और भावनात्मक हो गया है।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 16:51 IST