अपडेटेड 4 February 2026 at 19:57 IST

Ishan Kishan: शतक लगाते ही ICC रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, तो T20 वर्ल्ड कप में करेंगे ओपनिंग?

Ishan Kishan: ईशान किशन ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 रैंकिंग में बहुत बड़ी छलांग लगाई है। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं।

Follow :  
×

Share


शतक लगाते ही ICC रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग | Image: Social media

Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के जरिए सेलेक्टर्स को खूब प्रभावित किया। न्यूजीलैंड सीरीज में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन भी किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में ईशान किशन ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 08, 76, 28 और 103 रनों की शानदार पारियां खेली।

ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन से चलते उन्हें ताजा टी20 ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा भी हुआ है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसर ईशान को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 32 पायदान का शानदार फायदा हुआ है। वहीं, भारतीय टी20 के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं। ईशान के शानदार प्रदर्शन के चलते यह कयास लगाया जाने लगा है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

ICC रैंकिंग में 32 पायदान का फायदा

करीब 2 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करते हुए ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें आईसीसी रैंकिंग में 32 पायदान का फायदा हुआ। ICC द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ईशान 64वें रैंक से सीधे 32वें रैंक पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन की रेटिंग भी शानदार हो गई है। अगर इसी तरह उनका फर्म जारी रहा है, तो जल्द ही टॉप 10 में नजर आ सकते हैं।

अभिषेक शर्मा टॉप पर काबिज

पिछले कई महीनों से टॉप पर चल रहे भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी रैंकिंग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। अभिषेक की रेटिंग 917 की है। अभिषेक ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियाँ खेली थी। वहीं, तिलक वर्मा नंबर चार पर बने हुए हैं।

क्या ईशान T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते आएंगे नजर?

ईशान किशन जिस शानदार फर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए कई फैंस कयास लगाने लगे कि वो टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। कई फैंस का मानना है कि संजू सैमसन जिस तरह आउट फर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर संजू की जगह ईशान किशन मैच में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप मैच शुरू हो रहा है और 7 फरवरी को ही भारत का USA के खिलाफ मैच है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 में वर्ल्ड कप खेलेंगे? महेंद्र सिंह धोनी ने दिया चौंकाने वाला दो टूक जवाब; VIDEO
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 19:42 IST