ICC T20 Rankings: सिर्फ 7 पॉइंट का फासला! अभिषेक शर्मा को पछाड़ नंबर-1 के सिंहासन पर बैठे ईशान किशन
आईसीसी टी20 रैंकिंग का नया किंग मिल गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार टी20 रैंकिंग में ईशान किशन पहली बार दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
ICC Rankings Ishan Kishan: बुधवार, 1 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 रैंकिंग का ताजा आंकड़ा जारी कर दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करके एक नया इतिहास रच दिया है। हालांकि, ताजा रैंकिंग के अनुसार अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
876 रेटिंग के साथ टॉप स्थान पर ईशान किशन
आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ईशान किशन 876 रेटिंग के साथ टॉप स्थान हासिल कर लिया है। ईशान किशन को यह फायदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में ईशान ने 317 रन बनाए थे। विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली थी और 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था। यह पहली बार है, जब ईशान टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं।
दूसरे पायदान पर खिसके अभिषेक शर्मा
करीब एक साल से भी अधिक समय तक टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने अभिषेक शर्मा को 1 पायदान का नुकसान हुआ है और दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आईसीसी द्वारा जाती ताजा आंकड़ों के अनुसार अभिषेक 869 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। ईशान और अभिषेक की रेटिंग में महज 7 आंकों का फासला है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 July 2026 at 15:37 IST