यशस्वी जायसवाल के समर्थन में उतरा यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, 2027 WC से पहले चयनकर्ताओं से की खास अपील

यशस्वी जायसवाल बहुत जल्द वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर का कहना है कि जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिलना चाहिए ताकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में बैकअप ओपनर तैयार किया जा सकें।

जायसवाल के समर्थन में उतरा यह दिग्गज, सेलेक्टर्स से की खास अपील | Image: X

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान यशस्वी जायसवाल के समर्थन में दिखाई दिए। पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनकी नजर ओपनर यशस्वी जायसवाल पर होगी। उन्होंने कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए जो खिलाड़ी बैकअप ओपनर बन सकता है, उसे इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने तक काफी मौके मिलने चाहिए।

इरफान जियो स्टार के शो 'फॉलो द ब्लूज़' पर बात करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच 27 सितंबर से शुरू होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर रहने के बाद, जायसवाल की टीम में वापसी हुई है, क्योंकि टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ और मुख्य कॉम्बिनेशन को मजबूत करना चाहती है।

यशस्वी जायसवाल पर मेरी नजर रहेगी-इरफान पठान

शो के दौरान इरफान ने जायसवाल के बारे में कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जिस एक खिलाड़ी पर मेरी नजर रहेगी, वह यशस्वी जायसवाल हैं। वह टीम में बैकअप ओपनर हैं और जब तक आप वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे, तब तक आपके बैकअप ओपनर को काफी मौके मिल चुके होने चाहिए।

इसलिए, जब भी मौका मिले मैं उन्हें रेगुलर खेलते हुए देखना चाहूंगा। ज़ाहिर है, आपको सोचना होगा कि वे मौके कैसे बनाए जाएं, चाहे बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करके या खिलाड़ियों को रोटेट करके, लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मौके मिलेंगे।"

जायसवाल बैक-अप ओपनर के तौर

जायसवाल अब तक ज़्यादातर दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के बैक-अप ओपनर के तौर पर खेलते रहे हैं। भारत के लिए छह वनडे मैचों में जायसवाल ने 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 116* का बेस्ट स्कोर शामिल है। वह मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट में अहम खिलाड़ी रहे हैं, जहाँ उन्होंने 31 टेस्ट मैचों में 47.49 की औसत से 2,612 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

2027 WC कब से खेला जाएगा?

2027 वनडे विश्व कप संभावित रूप से 4 अक्टूबर 2027 से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। इस बार विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के मेजबान में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [उप-कप्तान], ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: शेफाली वर्मा का 'तहलका', भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से धोया, दीप्ति भी चमकी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 September 2026 at 18:26 IST