अपडेटेड 9 March 2026 at 21:42 IST
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद इरफान पठान का दिखा खास अंदाज, लाखों फैंस के साथ 'अफगान जलेबी' पर खूब झूमे; VIDEO VIRAL
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने जीत लिया है। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान भी जश्न में डूब गए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डांस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
T20 World Cup: टीम इंडिया ने तीसरी बार आईसीसी मेंस (ICC) टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई है।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। टीम इडिया की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। जश्न में सिर्फ आम फैंस ही नहीं, बल्कि कई बड़े-बड़े पूर्व खिलाड़ी में झूमते हुए नजर आए।
इरफान पठान भी फैंस के साथ झूमते नजर आए
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान भी जश्न में शामिल होते नजर आए। अहमदाबाद में मैच खत्म होने के बाद इरफान लाखों फैंस के बीच डांस करते हुए नजर आए। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
'अफगान जलेबी' गाने पर किया डांस
इरफान पठान के डांस की सबसे खास बात यह रही कि वो अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इरफान ने अपने लोकप्रिय अंदाज में 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस किया। यह पहली बार नहीं है कि इरफान ने इस गाने पर डांस किया हो, इससे पहले भी कई मौके पर डांस कर चुके हैं।
डांस को फैंस के लिए डेडिकेट किया
इरफान पठान ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस वीडियो के साथ इरफान ने लिखा 'यह डांस भारतीय क्रिकेट की धड़कन यानी फैंस के लिए है और सभी को इस बड़ी जीत की बधाई दी।' इरफान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान से जीत के बाद भी किया था डांस
'अफगान जलेबी' पर इरफान पठान का डांस करना कोई नई बात नहीं है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भी इसी गाने पर उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस समय इरफान ने पड़ोसी देश के फैंस को छेड़ते हुए वीडियो पोस्ट किया था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 21:42 IST