IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी अपनी शर्त पर खेलेंगे IPL, इम्पैक्ट प्लेयर बनने से किया इनकार! फैंस की बढ़ी धड़कनें

IPL 2027 में अभी बहुत समय है लेकिन अभी से धोनी के खेलने को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने धोनी को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है।

MS Dhoni at CSK practice | Image: CSK

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में IPL 2026 एक ऐसा सीजन बन गया जिसमें MS Dhoni खेले नहीं। हालांकि एक ना एक दिन तो धोनी को क्रिकेट से संन्यास लेना ही है। लेकिन संन्यास लिए बिना भी धोनी पूरे सीजन में नहीं खेले। चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में सबसे बड़ा सवाल यही होता था कि क्या आज धोनी मैदान में उतरेंगे। लेकिन फैंस की नजरें अपने माही भाई को तलाशती रही। 

हालांकि अब IPL 2027 में अभी बहुत समय है लेकिन अभी से धोनी के खेलने को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने धोनी को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है। बद्रीनाथ ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कहा है कि वह अगले साल होने वाले आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नहीं खेलेंगे। 

सुब्रमण्यम के अनुसार उन्हें धोनी ने यह साफ कहा है कि वो अगर आईपीएल खेलेंगे तो पूरे 20 ओवर के लिए मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही ना सिर्फ बल्लेबाज बल्कि वह विकेटकीपर भी बनकर आईपीएल खेलेंगे। 

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में होती आसानी 

CSK के पूर्व खिलाड़ी रहे बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका धोनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उनके अनुसार 45 वर्षीय धोनी को अब साल में सिर्फ आईपीएल के लिए ही मैदान पर उतरना पड़ता है। ऐसे में पूरे 20 ओवर खेलने के लिए धोनी के शरीर को कष्ट से गुजरना पड़ेगा। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरकर धोनी सिर्फ अपनी इनिंग्स खेलने के लिए ही मैदान पर उतरेंगे।  

धोनी ने खुद कुछ नहीं कहा 

यह तो सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का दावा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक ना तो आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया है और ना ही आईपीएल 2027 में खलेने को लेकर कोई बयान जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें- भारत करेगा पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 18:04 IST