अपडेटेड 12 March 2026 at 23:37 IST
IPL 2026 Ticket Booking: IPL का शेड्यूल जारी, जानें कब और कैसे कर सकेंगे टिकट बुकिंग, ये है पूरा प्रोसेस
IPL 2026 Ticket Booking: यदि आप भी स्टेडियम में बैठकर TATA IPL 2026 के मैच का आनंद लेना चाहते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहते हैं, तो टिकट बुकिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी यहां दी गई है।
IPL 2026 Ticket Booking: टाटा IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जो दो चरणों में होगा। इससे पहले BCCI ने 11 मार्च को टूर्नामेंट के पहले चरण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मैच आयोजित किए जाएंगे, जबकि पूरे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को होने की संभावना है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया
आईपीएल 2026 के मैचों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और आसान रखी गई है। टिकट बुक करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले आपको अपनी पसंदीदा टीम के घरेलू मैच के आधार पर सही प्लेटफॉर्म (जैसे BookMyShow या District by Zomato) का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट या ऐप के स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर IPL 2026 सर्च करें और उस मैच को चुनें जिसे आप स्टेडियम में देखना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको स्टेडियम का लेआउट दिखाई देगा, जहां आप अपने बजट के अनुसार स्टैंड और सीट का चयन कर सकते हैं।
- अंत में, अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें और UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें।
- सफल बुकिंग के बाद आपको ई-टिकट ईमेल और SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा।
किस प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी टिकटें?
बता दें, BCCI ने अलग-अलग टीमों के लिए आधिकारिक टिकट पार्टनर नियुक्त किए हैं।
- इसके तहत मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के घरेलू मैचों के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे।
- वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फैंस District by Zomato पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।
- इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों की जिम्मेदारी Paytm Insider के पास है।
- जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैचों के टिकट विशेष रूप से उनकी आधिकारिक वेबसाइट rcb.in पर ही मिलेंगे।
टिकट की कीमत
IPL टिकटों की कीमतें स्टेडियम की लोकेशन और मैच की लोकप्रियता के आधार पर तय की जाती हैं। आम तौर पर शुरुआती स्टैंड्स की कीमतें 400 रुपये से 900 रुपये के बीच होती हैं, जो विशेष रूप से अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े स्टेडियमों में देखने को मिलती हैं।
जबकि मिडिल स्टैंड्स के लिए दर्शकों को 1,500 रुपये से 4,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यदि आप लग्जरी अनुभव चाहते हैं, तो प्रीमियम या VIP कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 10,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक जा सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 23:37 IST