LIVE BLOG

अपडेटेड 24 November 2024 at 23:23 IST

IPL Mega Auction के पहले दिन टूटे सभी रिकॉर्ड, पंत-अय्यर ने मचाया भौकाल; हो गए मालामाल

IPL 2025 Mega Auction LIVE: Stay updated with IPL Auction 2025 LIVE Streaming, featuring CSK, LSG, GT, RR, MI, KKR, SRH, KXIP, DD, RCB. सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। इस बार मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिल सकता है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं।

Follow :  
×

Share


IPL 2025 Mega Auction | Image: IPL.Com

Live Blog

IPL 2025 Mega Auction LIVE: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन, IPL Auction 2025 LIVE Streaming: CSK, LSG, GT, RR, MI, KKR, SRH, KXIP, DD, RCB Team 2025 Players List, Squad इस मेगा ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। इस बार मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिल सकता है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं।

  • Listen to this article
24 November 2024 at 23:14 IST

IPL ऑक्शन के पहले दिन बिके 72 खिलाड़ी

IPL ऑक्शन के पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिनमें से 72 खिलाड़ी बिके और 12 अनसोल्ड रहे। जिनमें से 24 विदेशी थे। आज कुल राशि 467.95 करोड़ खर्च हुए। पंत सबसे महंगे 27 करोड़ में बिके। श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़। कल भी ऑक्शन जारी रहेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस बार सऊदी अरब में IPL ऑक्शन करा रहा है। जेद्दा को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। यहां 24 और 25 नवंबर यानि रविवार और सोमवार को मेगा ऑक्शन हो रहा है। IPL के 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के लिए 16 देशों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन सिर्फ 577 खिलाड़ियों को ही ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant), केएल राहुल (KL Rahul) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
 

24 November 2024 at 22:50 IST

J&K का धाकड़ खिलाड़ी लखनऊ में शामिल

जम्मू-कश्मीर के धाकड़ खिलाड़ी अब्दुल समद को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। LSG ने समद पर 4.20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Advertisement
24 November 2024 at 22:40 IST

हरप्रीत बराड़ को पंजाब ने 1.5 करोड़ में खरीदा

हरप्रीत बराड़ को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा

 

24 November 2024 at 22:01 IST

अश्विन की CSK में वापसी

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को IPL 2025 मेगा ऑक्शन को मोटी रकम मिली है। अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में वापसी हुई है। 5 बार की चैंपियन CSK ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

Advertisement
24 November 2024 at 20:43 IST

ट्रेंट बोल्ट की घर वापसी

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की घर वापसी हो गई है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

24 November 2024 at 20:25 IST

ईशान मुंबई से हैदराबाद पहुंचे

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन मुंबई से हैदराबाद पहुंच गए हैं। पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे ईशान किशन को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। ईशान किशन 11.25 करोड़ रुपए में बिके हैं। 

24 November 2024 at 19:12 IST

वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़ में बिके

IPL Auction 2025 LIVE: ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपए की बोली लगी है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन पर यह बोली लगाई। वेंकटेश अय्यर पिछले सीजन में केकेआर की टीम में शामिल थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन पर 23.50 करोड़ रुपए तक बोली लगाई लेकिन अंत में केकेआर से पीछे रह गई।

 

24 November 2024 at 19:10 IST

अश्विन की 10 साल बाद घर वापसी

IPL Auction 2025 LIVE: रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। अश्विन 10 साल बाद सीएसके में लौटे हैं।
 

24 November 2024 at 19:10 IST

रचिन रवींद्र फिर CSK में

IPL Auction 2025 LIVE: रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। रचिन रवींद्र के लिए सीएसके ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया है।

24 November 2024 at 19:02 IST

हर्षल पटेल 8 करोड़ में बिके

IPL Auction 2025 LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल पटेल को 8 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने फ्रेजर मैक्गर्क 9 करोड़ की बोली लगाई। फ्रेजर मैक्गर्क पर पहले पंजाब ने 9 करोड़ की बोली लगाई थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर मैक्गर्क को अपनी टीम में शामिल रखा।

24 November 2024 at 18:58 IST

जेक फ्रेजर-मैकगर्क फिर से दिल्ली में

IPL Auction 2025 LIVE: जेक फ्रेजर-मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा है। जेक के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया।

24 November 2024 at 18:58 IST

कॉन्वे और राहुल त्रिपाठी सीएसके में

IPL Auction 2025 LIVE: डेवोन कॉन्वे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले भी खेल चुके हैं। वहीं राहुल त्रिपाठी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। राहुल का बेस प्राइस 75 लाख था।

 

 

24 November 2024 at 18:57 IST

मार्करम लखनऊ में

IPL Auction 2025 LIVE: एडेन मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।


 

24 November 2024 at 18:56 IST

देवदत्त पडिक्कल रहे अनसोल्ड

IPL Auction 2025 LIVE: देवदत्त पडिक्कल पहले राउंड में अनसोल्ड रहे हैं। उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। कल पडिक्कल को एक और मौका मिल सकता है। 

24 November 2024 at 18:41 IST

वॉर्नर को नहीं मिला खरीदार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है। व़ॉर्नर का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। 

24 November 2024 at 18:28 IST

हैरी ब्रूक 6.25 करोड़ में बिके

इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

24 November 2024 at 18:59 IST

केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए की बड़ी रकम देकर टीम में शामिल कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स भी राहुल पर बोली लगा रही थी लेकिन उन्होंने 14 करोड़ के बाद खुद को रोक लिया। राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी भी कर सकते हैं।

24 November 2024 at 18:59 IST

ल‍िव‍िंगस्टोन को RCB ने 8.75 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ल‍ियाम लिविंगस्टोन को RCB ने 8.75 करोड़ में खरीदा। उनके ल‍िए पंजाब ने RTM कार्ड का यूज नहीं क‍िया।
 

 

24 November 2024 at 17:22 IST

KL राहुल पर लग रही है बोली

KL राहुल पर लग रही है बोली। आरसीबी, केकेआर में जंग। दिल्ली ने 11 करोड़ की बोली लगाकर मारी एंट्री

24 November 2024 at 19:00 IST

कोहली से अलग हुए सिराज, गुजरात ने 12.25 करोड़ में खरीदा

व‍िराट कोहली की RCB से खेलने वाले मोहम्मद स‍िराज अब IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स में खेलते हुए द‍िखेंगे। गुजरात ने उनको 12.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शाम‍िल किया है।  आरसीबी ने मोहम्मद सिराज के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। गुजरात के बॉल‍िंग अटैक में अब राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज हैं।


 

24 November 2024 at 17:20 IST

युजवेंद्र चहल को पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा

युजवेंद्र चहल को पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही चहल, अर्शदीप के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे भारतीय बॉलर बन गए हैं। अर्शदीप को भी पंजाब ने RTM (राइट टू मैच) कार्ड यूज कर 18 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शाम‍िल क‍िया था।
 

24 November 2024 at 17:20 IST

डेव‍िड म‍िलर को लखनऊ ने 7.50 करोड़ में खरीदा

डेव‍िड म‍िलर को लखनऊ ने 7.50 करोड़ में खरीदा। अब चहल पर लग रही है बोली

24 November 2024 at 17:21 IST

मोहम्मद शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। शमी के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई, लेकिन अंतिम बाजी सनराइजर्स के हाथ लगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये एक अच्‍छी बोली है क्योंकि शमी की गिनती मैच विनर गेंदबाजों में होती है।

24 November 2024 at 17:02 IST

पंत ने मचा दी खलबली, LSG ने 27 करोड़ में खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा। ऋषभ ने तोड़ा आईपीएल का अबतक का रिकॉर्ड। बने सबसे महंगे खिलाड़ी। श्रेयस अय्यर को भी पछाड़ा। 

 

 

24 November 2024 at 16:34 IST

ऋषभ पंत पर लग रही बोली

स्टार्क के बाद अब ऋषभ पंत पर बोली लग रही है। लखनऊ, हैदराबाद में चल रही जंग। 

24 November 2024 at 17:02 IST

मिचेल स्‍टार्क को 11.75 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा

मिचेल स्‍टार्क को 11.75 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। स्‍टार्क पिछले सीजन में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। कोलकाता ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा था।

 

24 November 2024 at 16:24 IST

जॉस बटलर को गुजरात ने 15.75 करोड़ में खरीदा

जॉस बटलर को गुजरात ने 15.75 करोड़ में खरीदा। 

 

24 November 2024 at 17:03 IST

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर। स्‍टार्क का तोड़ा रिकॉर्ड। पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा।

 

 

24 November 2024 at 16:05 IST

श्रेयस अय्यर पर लग रही है बोली

श्रेयस अय्यर पर लग रही है बोली। कितने में कौन सी टीम खरीदेगी थोड़ी देर में होगा साफ।

24 November 2024 at 17:19 IST

कगिसो रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ में खरीदा

कगिसो रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ में खरीदा। गुजरात को मिला पहला खिलाड़ी।

24 November 2024 at 16:01 IST

कगिसो रबाडा पर लग रही है बोली

कगिसो रबाडा पर लग रही है बोली। किस टीम का हिस्सा बनेंगे बस थोड़ी देर में होगा साफ

24 November 2024 at 15:58 IST

IPL 2025 Mega Auction Live: अर्शदीप सिंह 18 करोड़ में बिके

पंजाब किंग्स ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर 18 करोड़ रुपये में खरीदा।

24 November 2024 at 15:51 IST

IPL 2025 Auction Live: अर्शदीप सिंह पर बोली लगनी शुरु

आईपीएल 2025 के लिए बोली शुरू हो गई है और सबसे पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बोली लग रही है। अर्शदीप का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। 

24 November 2024 at 15:40 IST

IPL 2025 Auction Live: इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

ऋषभ पंत: पंत इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन पर कई टीमें बोली लगाती दिखेंगी।

केएल राहुल: राहुल ने नीलामी से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में दम दिखाया। उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

श्रेयस अय्यर: श्रेयस का बतौर कप्तान आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में जिन टीमों को कप्तान की जरूरत है, वह श्रेयस को चुन सकते हैं।

ईशान किशन: यह बल्लेबाज भले ही खबरों में न रहा हो, लेकिन इनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। वह वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

24 November 2024 at 15:36 IST

IPL 2025 Auction Live: जेद्दा में सज चुका है मंच

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी का मंच सज चुका है और अब से कुछ ही देर बाद खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हो जाएगी। 

24 November 2024 at 14:31 IST

IPL 2025 Auction LIVE: नीलामी के लिए कितने खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर करवाया?

ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर किया था, जिसमें 577 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। 

24 November 2024 at 14:29 IST

IPL 2025 Auction Live: कितने बजे से शुरु होगी नीलामी

सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। नीलामी 24 और 25 नवंबर, दो दिन चलेगी। मेगा ऑक्शन को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा के जरिए होगी। 
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 14:51 IST