अपडेटेड 22 March 2024 at 16:16 IST
किस चैनल पर LIVE देख सकेंगे IPL के मुकाबले, एकदम फ्री में देखने के लिए क्या करें? जानें जवाब
IPL 2024 Live Telecast: IPL 2024 का आगाज 22 मार्च, शुक्रवार से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा।
IPL 2024 Live Streaming: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल एक बार फिर फैंस के दिलों पर दस्तक देने के लिए तैयार है। IPL 2024 का आगाज 22 मार्च, शुक्रवार (आज) से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा।
धमाकेदार मुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी ने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया। माही ने CSK की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और उन्होंने अब ये जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। RCB बनाम CSK मैच से पहले कई फैंस ये जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2024 के सभी मुकाबले टीवी पर किस चैनल पर प्रसारित होंगे और मोबाईल पर देखने के लिए उनके पास क्या ऑप्शन होगा।
किस चैनल पर देख सकेंगे IPL 2024 के मुकाबले?
आईपीएल 2024 का लाइव प्रसारण कहां होगा इस सवाल को लेकर फैंस कन्फ्यूज हैं। बता दें कि इस सीजन मेगा इवेंट के सभी मुकाबले टीवी पर स्टारस्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा। IPL 2024 का ब्रॉडकास्ट सोनी टीवी चैनल पर नहीं होगा।
फ्री में कहां देख सकेंगे IPL 2024 के मुकाबले?
इंटरनेट के जमाने में ज्यादातर फैंस टीवी की जगह मोबाईल या अपने लैपटॉप पर क्रिकेट मैच एन्जॉय करना पसंद करते हैं। ऊपर से अगर ये मुकाबले फ्री में उपलब्ध हो तो क्या ही कहने। उन तमाम फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल 2024 का फ्री में मजा लेने के लिए जियो सिनेमा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आईपीएल के सभी मैच फ्री में दिखाए जाएंगे। ऊपर से जियो सिनेमा पर सिर्फ इंग्लिश और हिन्दी नहीं बल्कि 12 भाषाओं में आईपीएल 2024 का लाइव स्ट्रीमिंग होगा। इनमें हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल तेलुगु, बंगाली, मराठी, मलयालम और कन्नड आदि शामिल है।
आईपीएल 2024 में भी भोजपुरी का तड़का
पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल 2024 का लुफ्त फैंस भोजपुरी भाषा में उठा सकेंगे। आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। स्टार एक्टर रवि किशन सहित कई भोजपुरी स्टार्स आईपीएल 2024 में अपनी आवाज से चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 09:17 IST