अपडेटेड 17 December 2022 at 19:41 IST
IPL 2023 Auction: डिविलियर्स, रैना सहित ये स्टार प्लेयर्स लगाएंगे कमेंट्री में चार चांद, यहां देखिए पैनल की पूरी लिस्ट
IPL 2023 Auction: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) को लेकर फैंस अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं।
IPL 2023 Auction: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) को लेकर फैंस अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं। मेगा इवेंट में अपने खेल से धमाल मचा चुके कुछ स्टार क्रिकेटर्स अब आईपीएल में कमेंट्री के जरिए चार चांद लगाने को तैयार हैं। 2023 आईपीएल ऑक्शन कवरेज के लिए विशेषज्ञ पैनल में रैना गेल, डिविलियर्स, मॉर्गन, रॉबिन उथप्पा और स्कॉट स्टायरिस का नाम शामिल है।
आईपीएल के आधिकारिक डिजिटल पार्टनर जियो सिनेमा के अनुसार मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अपने यूपी के खिलाड़ी आरपी सिंह के साथ हिंदी कमेंट्री में खिलाड़ियों का विश्लेषण करेंगे। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स इंग्लिश में आईपीएल ऑक्शन के लिए समा बांधेंगे।
IPL 2023 Auction Full List: टाटा आईपीएल 2023 (Tata IPL 2023) से पहले होने वाले ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। मेगा इवेंट के लिए दुनियाभर के 405 खिलाड़ियों ने अपना नाम पंजीकृत किया है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बता दें कि शुरुआत में मेगा इवेंट के लिए 991 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में से 10 टीमों द्वारा कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। बाद में टीमों के निवेदन के बाद इसमें बदलाव किया गया और अब दुनियाभर के कुल 405 प्लेयर्स ऑक्शन में भाग लेंगे।
405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट किए जा रहे हैं।
आपको बता दें इस लिस्ट में 19 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। जबकि, 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी सूची में हैं। मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल INR 1 करोड़ के आधार मूल्य वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में दो भारतीय खिलाड़ी हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 17 December 2022 at 19:41 IST