अपडेटेड 4 July 2023 at 07:17 IST

भारतीय महिला क्रिकेटर Shreyanka Patil विराट कोहली को क्यों मानती हैं अपना भगवान?

वीमेंस प्रीमियरल लीग में आरसीबी की ओर से खेलने वाली श्रेयंका पाटिल ने विराट कोहली से मिलने के बाद अपना अनुभव साझा किया

Follow :  
×

Share


TWITTER श्रेयंका पाटिल पहले भी मिल चुकी थी विराट कोहली से। कोहली को बताया भगवान समान | Image: self

अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडियंस वीमेंस टीम की की श्रेयंका पाटिल ने अपने खेल से खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद से उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग में भी आरसीबी की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 

खबर में क्या है खास:

  • श्रेयंका पाटिल ने विराट कोहली को बताया भगवान के बराबर
  • वीमेंस कैरेबियाई प्रीमियर में खेलेंगी श्रेयंका पाटिल
  • वीमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी की ओर से खेल चुकी है श्रेयंका

इंडियंस वीमेंस टीम की खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि वह (विराट कोहली) मेरे लिए भगवान के बराबर हैं। मेरे पास उनको बयां करने के लिए शब्द ही नही हैं। श्रेयंका कहती हैं, जब वो 8-9 साल की थी, उन्होंने तब क्रिकेट खेलना शुरू किया था और पिता के दोस्त की मदद से उन्हें कोहली से मिलने का मौका मिला।

पहली बार विराट से मिलने पर ली थी सेल्फी 

श्रेयंका पाटिल ने कहा कि जब मैं विराट कोहली से पहली बार मिली तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने उनके साथ फोटो ली। उन्होंने फोन लेकर सेल्फी ली थी। मैंने उस फोटो को फ्रेम करवा लिया हैं और इसके बाद तय किया कि जब कोहली से वापस से मुलाकात होगी तो फ्रेम पर उनके ऑटोग्राफ लूंगी। मैं इसका इंतजार नहीं कर सकती।

आरसीबी के लिए खेल चुकी है श्रेयंका 

श्रेयंका पाटिल ने आगे कहा कि कोहली मेरे लिए क्रिकेट के भगवान की तरह हैं। मैंने उनकी वजह से ही क्रिकेट देखना शुरू किया था। आरसीबी में सिलेक्शन के बारे में बाद करते हुए पाटिल कहती हैं मैं आरसीबी की फैन हूं तो कमरें में फ्रेंचाइजी से जुड़ी काफी चीजें हैं। जब मैं घर लौटी तो देखा की मां के हाथों में आरसीबी का फ्लैग था। पापा के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। आरसीबी में शामिल होने के बाद मैं खुशी से कूदने लगी थी।

वीमेंस कैरेबियाई प्रीमियर में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है श्रेयंका

श्रेयंका पाटिल को वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर के लिए साइन किया गया। इस तरह श्रेयंका पाटिल वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर होंगी। वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर में गुयाना वारियर्स ने श्रेयंका पाटिल को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। आपको बता दें अभी तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी वीमेंस कैरिबियन प्रीमियर लीग में नहीं खेली हैं।

यह भी पढ़ें- महान बल्लेबाज AB De Villiers को इन 3 गेंदबाजों से लगता था डर! एक भारतीय खिलाड़ी शामिल


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 4 July 2023 at 07:17 IST