अपडेटेड 29 August 2024 at 12:50 IST
बाढ़ में बुरी तरह फंसी भारत की स्टार महिला क्रिकेटर, NDRF ने मुश्किल से बचाई जान, अब छलका दर्द
Radha Yadav Rescued: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर राधा यादव गुजरात में आई भयंकर बाढ़ में फंस गईं थीं। NDRF ने मुश्किल से उनकी जान बचाई है
Indian Spinner Radha Yadav: गुजरात में बारिश ने तांडव मचा रखा है। लगातार बरसात से राज्य में हालात ठीक नहीं हैं। आम आदमी का जीना मुश्किल तो है ही इसके अलावा बड़ी हस्तियों का भी बुरा हाल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर राधा यादव गुजरात में आई भयंकर बाढ़ में फंस गईं थीं। NDRF ने मुश्किल से उनकी जान बचाई है। इस साल हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलना है और राधा यादव विश्व कप टीम की हिस्सा हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने से पहले राधा यादव को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्टार स्पिनर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात कई जानकारी दी है कि वो गुजरात में आई बाढ़ में फंस गईं थीं, लेकिन अब वो सुरक्षित हैं।
बाढ़ में फंस गईं थीं राधा यादव
भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने घर के पास इलाकों में मौजूदा स्थिति को दिखाया। वीडियो में देख सकते हैं कि वहां सड़क नहीं सिर्फ पानी नजर आ रहा है। बिल्डिंग के अंदर पानी घुसा है।

राधा यादव ने लिखा, ''हम बहुत बुरी स्थिति में थे। लेकिन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने हमें बचा लिया। मैं NDRF को शुक्रिया करना चाहती हूं। भारतीय महिला स्पिनर ने जो वीडियो शेयर किया है उसको देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो बहुत बुरे हालात में फंस गईं थीं। हालांकि, अब उन्हें इस संकट से बाहर निकाल लिया गया है।
इरफान पठान ने भी की अपील
गुजरात में बारिश के कारण स्थिति गंभीर होते जा रही है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होते रही। इस वजह से लगभग 17,800 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया। पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इस मुश्किल हालात में लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित रहें, बड़ौदा। बाढ़ व्यापक है, इसलिए कृपया अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर ही रहें।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 12:50 IST