श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, सारांश जैन को मिला बड़ा मौका, जानिए कौन हैं ये धुरंधर जो हरभजन सिंह की कमी करेगा पूरी
India vs Sri Lanka Test Team: BCCI ने श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यूं तो इस टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है, लेकिन चौकाने वाला नाम सारांश जैन का है।
- खेल समाचार
- 2 min read
India vs Sri Lanka Test Team: BCCI ने श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यूं तो इस टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है, लेकिन चौकाने वाला नाम सारांश जैन का है। गौरतलब है कि सारांश जैन एक ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं जिसकी भारतीय टीम में लंबे समय से जगह खाली थी।
बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी उस्ताद
बता दें कि 33 वर्षीय सारांश घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के कारण ही भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। अब तक सारांश जैन ने 54 मैचों की 85 पारियों में 31.76 की औसत से 2223 रन बनाए हैं। बड़ी बात यह भी है कि इन पारियों में उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक ठोक रखे हैं।
तो वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इसमें भी सारांश ने 27.31 की औसत से 188 विकेट लेकर खुद को एक अच्छा गेंदबाज साबित करने का काम किया है। इतना ही नहीं सारांश के नाम 10 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड भी दर्ज है।
हरभजन की कमी होगी दूर
मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सारांश ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी दोनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम को हरभजन सिंह के बाद से एक बेहतरीन ऑफ स्पिनर की तलाश थी लेकिन कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक टीम में टिक नहीं सका था। लेकिन सारांश जैन के प्रदर्शन से लगता है शायद अब यह कमी दूर हो जाएगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली सीरीज
श्रीलंका के साथ की आगामी यह सीरीज भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की पहली सीरीज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रैंकिंग में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है।
श्रीलंका के लिए भारतीय टेस्ट टीम
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन के नाम शामिल हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 July 2026 at 12:00 IST