अपडेटेड 8 December 2025 at 23:16 IST

Google Searches 2025: न बाबर न अफरीदी... सबसे ज्यादा इस भारतीय बैटर को पाकिस्तानियों ने किया सर्च, जिसकी कुटाई आजतक न भूल पाया गेंदबाज

Google Searches 2025: मौजूदा समय में पाकिस्तान में सबसे स्टार खिलाड़ी बाबर आजम माने जाते हैं, लेकिन 2025 में पाकिस्तान के लोगों ने अपने खिलाड़ी को नहीं, बल्कि भारत के एक स्टार बल्लेबाज को सबसे अधिक गूगल पर सर्च किया है।

Follow :  
×

Share


इस भारतीय बैटर को पाकिस्तानियों ने किया सबसे अधिक सर्च, कुटाई आजतक न भूलें | Image: ANI

भारत और पाकिस्तान का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। बीते कुछ वर्षों में दोनों के रिश्ते में और भी अधिक खटास देखी गई है। दोनों देशों में ये तनाव क्रिकेट ग्राउंड पर भी देखी गई है। टी20 एशिया कप में पाकिस्तान पर पूरा दबदबा भारत का देखा गया। टी20 एशिया कप में भारतीय ओपनर ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को इस तरह धोया कि आज की तारीख में वो खिलाड़ी पाकिस्तान में सबसे अधिक सर्च किए जाना वाला खिलाड़ी बन गया है। इस मामले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी बहुत पीछे हैं।

पाकिस्तान में इस खिलाड़ी को किया सबसे अधिक सर्च

पकिस्तानियों ने जिस भारतीय खिलाड़ी का नाम सबसे अधिक गूगल पर सर्च किया, उसका नाम अभिषेक शर्मा हैं। भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब खबर ली थी। जब मैच में अभिषेक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुलाई की थी तब हर तरफ अभिषेक शर्मा नाम ट्रेड कर रहा था।

सुपर 4 में 39 गेंद में 74 रनों की पारी

एशिया कप टी20 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 2 मैच खेले गए थे। पहले मैच में अभिषेक ने 13 गेंदों में 31 रन बनाए थे। वहीं सुपर 4 राउंड में उन्होंने 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इन दोनों पारियों के बाद अभिषेक शर्मा पूरे पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगे थे।

पाकिस्तान में सर्च किए गए टॉप खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा- भारत 
  • हसन नवाज - पाकिस्तान
  • इरफान खान नियाजी-पाकिस्तान
  • साहिबजादा फरहान- पाकिस्तान
  • मोहम्मद अब्बास- पाकिस्तान

ये भी पढ़ें: IND vs SA 1st T20: कटक में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी, सूर्यकुमार ब्रिगेड को करना होगा कमाल, क्या कहता है रिकॉर्ड?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 23:16 IST