अपडेटेड 27 December 2024 at 09:37 IST
मनमोहन सिंह के सम्मान में भारतीय खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे।
Virat Kohli | Image:
AP
IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे।
भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे। उन्हें 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में सम्मान के तौर पर बांह पर काली पट्टी बांध रही है।’’ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से आगे से की है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 December 2024 at 09:37 IST