अपडेटेड 14 February 2025 at 21:54 IST

Champions Trophy में रोहित शर्मा एंड कंपनी नहीं कर पाएगी ये पांच काम, दुबई में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 15 फरवरी को दुबई के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को ये 5 काम करने की छूट नहीं होगी।

Follow :  
×

Share


Champions Trophy | Image: X

Champions Trophy: 19 फरवरी से शुरु हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सारी टीमों ने कमर कस ली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आठ टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 15 फरवरी को दुबई के लिए उड़ान भरेगी।

चैंपियंस ट्रॉफई से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से अंग्रेजों का सफाया किया था। टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी ये पांच काम तो बिल्कुल नहीं कर पाएंगे।

टीम इंडिया के खिलाड़ी नहीं कर सकेंगे ये काम

BCCI की नी गाइडलाइन के हिसाब से टीम का हर खिलाड़ी सिर्फ 150 किलो तक का सामान ही अपने साथ ले जा सकता है। अगर कोई खिलाड़ी इससे ज्यादा सामान अपने साथ ले जाना चाहता है तो उसके लिए उसे खुद खर्च देना होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कोई खिलाड़ी अपने परिवार के साथ ट्रैवेल यानी यात्रा नहीं करेगा। अगर ऐसा होता है भी है तो परिवार के सदस्य टीम के खिलाड़ियों के साथ सेम होटल में नहीं रह पाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम के किसी भी खिलाड़ी की पर्सनल स्टाफ नहीं होगा। बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों के लिए एक स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने पर्सनल स्टाफ को किसी दूसरे होटल में ठहराना होगा।

इसी के साथ टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को साथ में ट्रैवल करना होगा। किसी खिलाड़ी के लिए अलग से गाड़ी का इंतजाम नहीं होगा। प्रैक्टिस से लेकर मैच तक सभी खिलाड़ी एक ही बस में जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया 15 फरवरी को दुबई रवाना होगी। पहला मैच भारत का 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी क्योंकि भारत के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत होंगे यानी दुबई में होंगे। जहां टीम इंडिया के सिवा सिर्फ वो टीमें आएंगी जिनका भारतीय टीम से मुकाबला होगा।  

ये भी पढ़ें- Valentine's Day Special: तेंदुलकर-कोहली से लेकर बुमराह तक, इन 5 इंडियन प्लेयर्स ने की अपनी से बड़ी लड़कियों से शादी


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 21:54 IST