Rinku Singh Father Dies: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस; कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए खानचंद्र सिंह
टी20 विश्व कप खेल रहे स्टार भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया हट गया है। उनके पिता खानचंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में आज, 27 फरवरी को उनका निधन हो गया।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। खानचंद्र सिंह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक वे मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे, मगर शुक्रवार अहले सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
टी20 विश्व कप खेल रहे स्टार भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया हट गया है। उनके पिता खानचंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में आज, 27 फरवरी को उनका निधन हो गया। कैंसर के चलते आखिरी कुछ दिनों में उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी। मगर खानचंद्र सिंह को बचाया नहीं जा सका।
किक्रेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन
पिता की गंभीर बीमारी की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के कैंप से अचानक घर लौटना पड़ा था। मगर परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए वापस लौट गए थे। बाद में वे टीम में शामिल हुए थे। लेकिन इस दुखद खबर के बाद वो वापस घर लौट रहे हैं।
पिता से मिलने के बाद चेन्नई लौटे थे रिंकू सिंह
बता दें कि रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के बाद गुरुवार को जिम्बाब्वे मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल होने के लिए चेन्नई लौट गए थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कॉम्बिनेशन बदल दिया। रिंकू जिम्बाब्वे मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे क्योंकि भारत ने अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग करने के लिए चुना, जिससे रिंकू बाहर हो गए।
रिंकू सिंह के T20 वर्ल्ड कप आगे खेलने पर संशय
अब यह देखना होगा कि क्या रिंकू T20 वर्ल्ड कप के बीच में टीम छोड़ देंगे और अगर वह ऐसा करते हैं, तो टीम रिप्लेसमेंट के रूप में किसे चुनेगी? इस पर जल्द ही क्लैरिटी मिलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर इस दुखद समय में रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति सभी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 February 2026 at 08:46 IST