अपडेटेड 3 February 2024 at 19:34 IST
'बचपन में उसे देखते ही...' Yashasvi Jaiswal के दोहरे शतक पर बोले कोच ज्वाला सिंह
भारतीय युवा स्चार
Yashasvi Jaiswal Coach Jwala Singh Reaction on His Double Century: भारतीय युवा स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त पारी खेली है।
विशाखापटनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दोहरा शतक निकला है। जायसवाल ने ये शानदार पारी खेल कर इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक पारी के बाद हर जगह यशस्वी की चर्चा है। बड़े-बड़े दिग्गज उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर सौरव गांगुली तक, सभी ने यशस्वी की जमकर तारीफ की है। वहीं इस बीच यशस्वी के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने भी खुशी जाहिर की है।
यशस्वी के दोहरे शतक पर क्या बोले कोच?
22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक पर उनके बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। वो यशस्वी की इस शानदार कामयाबी पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि यशस्वी को बचपन में देखते ही उन्हें पता चल गया था कि ये लड़का कुछ बड़ा करेगा।
'लंबी पारियां खेलने में माहिर यशस्वी'
मुंबई में यशस्वी के कोच ज्वाला सिंह ने यशस्वी के लंबी पारियां खेलने में माहिर होने की बात कही है। उन्होंने कहा-
यशस्वी ने स्कूल क्रिकेट में 300 रन किए हुए हैं। मुंबई अंडर-16 का सिलेक्शन मैच था, उसमें उन्होंने 275 का स्कोर किया था। इसके बाद मुंबई अंडर-16 खेला और इसमें भी 200 रन मारे। मुंबई अंडर-19 में 200 किए मुंबई अंडर-23 में 200 किए। रणजी ट्रॉफी में 180 किया है। दुलीप ट्रॉफी में 200 किए हैं। ईरानी ट्रॉफी में 200 किया है और आज टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी ने 200 रन बनाए। जब मैंने यशस्वी को एक बच्चे के रूप में देखा था तो मुझे उसके टेम्पेरामेंट के बारे में पता चल गया था कि ये बाकी बच्चों से अलग है। लंबी इनिंग खेलने वाले लड़के बहुत कम रहते हैं।
'यशस्वी को 200, 300 के बार में सोचने के लिए कहा'
कोच ज्वाला सिंह ने कहा-
जब मैंने यशस्वी को देखा तो मुझे लगा था कि ये लड़का बड़ी पारी खेलता है तो मैंने शुरू से ही उसे कहा था कि अगर आपको बड़ा क्रिकेट खेलना है तो 50, 100 ये पर्याप्त नहीं होता, आपको 200, 250, 300 के बारे में सोचना पड़ता है और वो कर रहा है और मैं बहुत खुश हूं। बतौर कोच आप हमेशा सोचते हो कि आपका खिलाड़ी एक समय पर भारत के लिए खेले। तो इसके लिए आप हार्ड वर्क करते हो, यशस्वी रिकॉर्ड बना रहे हैं और उम्मीदों से ज्यादा कर रहे हैं।
यशस्वी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनके होमटाउन भदोली में जश्न मनाया गया। लोगों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
यशस्वी के दोहरे शतक पर क्या बोले पिता?
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल की डबल सेंचुरी के बाद उनके होमटाउन यूपी के भदोही में जश्न मनाया जा रहा है। लोग पटाखे फोड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं यशस्वी के परिवार की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। अपने बेटे यशस्वी की इस शानदार पारी पर पिता भूपेंद जायसवाल ने बड़ी बात कही है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 3 February 2024 at 19:34 IST