अपडेटेड 6 February 2026 at 23:31 IST

U19 World Cup 2026: मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का तूफान, अंडर-19 विश्व कप की जीत के साथ अपने नाम किए दो खास अवॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले को भारत ने 100 रन से जीत लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार 175 रन की पारी खेली।

Follow :  
×

Share


अंडर-19 विश्व कप की जीत के साथ वैभव सूर्यवंशी ने नाम किए दो खास अवॉर्ड | Image: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने जीत लिया है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ही पूरी टीम 40.2 ओवर में महज 311 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने इस मैच को 100 रन के विशाल अंतर से आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया छठी बार विश्व चैंपियन बन गई है। इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने इतिहास रचते हुए 175 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। विश्व कप की जीत के साथ वैभव ने दो खास अवॉर्ड अपने नाम किया है।

वैभव सूर्यवंशी फाइनल मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 400 का आंकड़ा आसानी से पारी कर लिया। वैभव ने महज 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला

वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच ही नहीं मिला, बल्कि इस पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से भी नवाजा गया। वैभव ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 439 रन बनाए। उन्होंने यह रन 62.71 की स्ट्राइक रेट से बनाए। यहीं नहीं, इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक भी जाड़ा है। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर 175 रहा।

सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया अवॉर्ड

प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद ने उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ की मेहनत की तारीफ की। आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।

वैभव ने मैच में 15 चौके और 15 छक्के लगाए

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ा जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। उन्होंने 218 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

ये भी पढ़ें: भारत का U-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा, इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर बना चैंपियन; वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 80 गेंद पर बनाए 175 रन

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 23:26 IST