Women's Asia Cup Final: मंधाना-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, एशिया कप के खिताबी मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

INDW vs SLW Final: महिला एशिया कप फाइनल में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाई हैं। मंधाना और शेफाली ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और दोनों ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाए।

मंधाना-शेफाली का 'तूफान', एशिया कप फाइनल जड़े तूफानी अर्धशतक | Image: BCCI

Women's Asia Cup 2026 Final: महिला एशिया कप फाइनल मुकाबला टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और दोनों ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाए।

September 13, 2026

शेफाली वर्मा ने ठोके 68 रन

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की दमदार शुरुआत दिलाई। शेफाली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए महज 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने महज 24 गेंदों में फिफ्टी लगाए। इस दौरान शेफाली वर्मा  महिला एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई।

September 13, 2026

स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी

शेफाली वर्मा की तरह टीम इंडिया की स्टार महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने भी श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और तूफानी अंदाज में 59 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों के सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए। 

महिला एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक (T20 फॉर्मेट)

  • 24 - शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम SL-W, दुबई, 2026
  • 25 - स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम SL-W, सिलहट, 2022
  • 26 - ऋचा घोष (IND-W) बनाम यूएई-W, दांबुला, 2024
  • 26 - शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम NEP-W, दांबुला, 2024

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के जो रूट का ऐतिहासिक कारनामा, इस मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा
 

 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 September 2026 at 21:05 IST