अपडेटेड 26 February 2026 at 22:23 IST

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने उड़ाया गर्दा, जिम्बाब्वे को दिया 257 रन का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-हार्दिक ने बल्ले से उगली आग

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में गुरुवार को चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 257 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Follow :  
×

Share


टीम इंडिया ने उड़ाया गर्दा, जिम्बाब्वे को दिया 258 रन का विशाल लक्ष्य | Image: X/BCCI

India vs Zimbabwe  T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में मैच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। 

सुपर 8 मुकाबले में बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। अब इस मैच को जीतने के लिए जिम्बाब्वे को 257 रन बनाने होंगे। मैच की शुरुआत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ रन बनाए। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ दौड़ा-दौड़ाकर मारा।

अभिषेक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत बनाम जिम्बाब्वे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ रन बनाए। संजू जल्दी ही 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा क्रीज पर अड़े रहे। पिछले चार मैचों से फ्लॉप चल रहे, अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 30 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 रन बनाए।

 

हार्दिक पंड्या ने जड़े ताबड़तोड़ अर्धशतक

अभिषेक शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ नाबाद 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन की धमाकेदार पारी खेली। हार्दिक पंड्या के अलावा, तिलक वर्मा ने भी शानदार नाबाद 44 रनों की पारी खेली।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 20:56 IST