Advertisement
LIVE BLOG

अपडेटेड 1 March 2026 at 22:46 IST

IND vs WI T20 World Cup Live Updates: ईडन गार्डेंस में संजू और हार्दिक का तूफान, रोमांचक मोड़ पर मुकाबला

India vs West Live Updates: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 52 में आज भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

Follow :  
×

Share


भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच | Image: X/ICC

India vs West Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। विंडीज ने यहां कुल 7 टी20 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन में जीत मिली है। जिस चार मैचों में वेस्टइंडीज टीम को हार का सामना करना पड़ा है, उसे भारत के खिलाफ ही मिली है।
 

Live Blog

India vs West Live Updates: वेस्टइंडीज का ईडन गार्डेंस पर रिकॉर्ड खराब रहा है। विंडीज ने यहां कुल 7 टी20 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन में जीत मिली है। जिस चार मैचों में वेस्टइंडीज टीम को हार का सामना करना पड़ा है, उसे भारत के खिलाफ ही मिली है।
 

  • Listen to this article
1 March 2026 at 22:46 IST

1 ओवर में 7 रन चाहिए

अब मैच आखिरी ओवर में पहुंच गया है। भारत को आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए। 

1 March 2026 at 22:45 IST

भारत का 5वां विकेट गिरा

भारत का 5वां विकेट हार्दिक पंड्या के रूप में गिरा और वो 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। संजू अभी भी क्रीज पर मौजूद है। 

Advertisement
1 March 2026 at 22:34 IST

भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 25 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए यहां से 18 गेंदों पर 28 रन की जरूरत है जो मुश्किल नहीं लग रहा है। भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं।

1 March 2026 at 22:23 IST

27 रन बनाकर आउट हुए तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने 27 रन की पारी खेली और होल्डर की गेंद पर हेटमायर ने उनका शानदार कैच लपका। भारत का चौथा विकेट गिरा। तिलक के आउट होने के बाद हार्दिक मैदान में आए हैं। 

Advertisement
1 March 2026 at 22:10 IST

13वें ओवर में लगातार चार चौके

भारत ने 13वें ओवर लगातार चार चौके लगाए हैं। जी हां, तिलक वर्मा ने 13वें में लगातार तीन चौके लगाए। 13वें में भारत ने 17 रन जोड़े। संजू और तिलक क्रीज पर मौजूद है। 

1 March 2026 at 21:59 IST

संजू सैमसन ने ठोका अर्धशतक

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 26 गेंदों में 53 रन बनाए। संजू ने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

1 March 2026 at 21:49 IST

9वें ओवर में बने 13 रन

भारत ने 9वें ओवर में 13 रन बनाए। संजू ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।

1 March 2026 at 21:41 IST

7 ओवर में बने 67 रन

भारत ने 7 ओवर में 67 रन बना लिए हैं, लेकिन दो विकेट गिर चुके हैं। अभिषेक और इशान आउट हो चुके हैं। अभी क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार के साथ संजू सैमसन मौजूद हैं।

1 March 2026 at 21:31 IST

ईशान किशन 10 रन पर आउट

ईशान किशन 10 रन के स्कोर पर होल्डर की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। भारत को दूसरा झटका लग चुका है। 

1 March 2026 at 21:19 IST

भारत को लगा पहला झटका

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लग चुका है। अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हगो गए।  भारत ने पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।
 

1 March 2026 at 20:50 IST

वेस्टइंडीज ने 196 रन का दिया लक्ष्य

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मैच में सबसे अधिक जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिया।  

1 March 2026 at 20:44 IST

19वें में सिर्फ छह रन

19वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन ही दिए। 19वें में वेस्टइंडीज कास्कोर 181/4 रन है। 

1 March 2026 at 20:34 IST

अर्शदीप सिंह ने 16वें ओवर में 24 रन खाए

अर्शदीप सिंह ने 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में उनकी जमकर धुनाई हुई। उनके इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगा। इंडीज ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।

1 March 2026 at 20:21 IST

हार्दिक ने दिलाई चौथी सफलता

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को रदरफोर्ड के रूप में पहली सफलता मिली। उन्होंने रदरफोर्ड को 14 रन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। 15 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 125/4 है।

 

1 March 2026 at 20:14 IST

बुमराह ने लिए 1 ओवर में 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज का कमर तोड़ दिया है। जसप्रीत बुमराह ने 12 वें ओवर में पहले सिमरन हेटमायर को आउट किया उसके बाद रोस्टन चेस को अपना शिकार बनाया। 

1 March 2026 at 20:05 IST

बुमराह ने रोस्टन चेस को किया आउट

बुमराह ने रोस्टन चेस को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। रोस्टन चेस शानदार बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 25 गेंदों पर 40 रन बना लिए थे।

1 March 2026 at 20:02 IST

सिमरन हेटमायर आउट

 टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है। जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरेन सिमरन हेटमायर आउट को 27 रन पर आउट कर दिया है।

1 March 2026 at 19:51 IST

वेस्टइंडिया 10 ओवर में 82/1 रन

भारत की तरफ से 10वां ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका और उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए। उनके इस ओवर में एक छक्का भी लगा। वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52/1 रन बना लिए हैं।

1 March 2026 at 19:45 IST

वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज को शाई होप के रूप में लगा पहला झटका लग चुका है। वरुण चक्रवर्ती ने 32 रन पर आउट किया। 

 

1 March 2026 at 19:29 IST

अभिषेक ने चेज का कैच छोड़ा

भारत के लिए विकेट लेने का बड़ा मौका था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बुमराह की गेंद पर रोस्टन चेज का आसान कैच छोड़ दिया। 5 ओवर में इंडीज ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं।
 

1 March 2026 at 19:21 IST

4 ओवर में वेस्टइंडीज

भारत के लिए चौथा ओवर अक्षर पटेल ने फेंका। इस ओवर में  एक चौका लगा यानी 5 रन बने। वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं।

1 March 2026 at 18:46 IST

भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।  
 

1 March 2026 at 18:39 IST

भारत ने जीता टॉस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। इस मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 18:42 IST