IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज के नाम चौथा टी20 मैच, टीम इंडिया को 24 रनों से हराया, सीरीज 2-2 की बराबरी पर
IND vs WI 4th T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसे वेस्टइंडीज के 24 रनों से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसे कैरेबियाई टीम ने 24 रनों से जीत दर्ज करके मैच अपने नाम कर लिया है। मैच के हीरो रहे शाई होप नाबाद 102 रन और कैरेबियाई गेंदबाज कीमो पॉल, जिन्होंने 5 विकेट लिए।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 19.4 ओवर में 10 विकेट नुकसान पर 223 रन ही बना पाई और वेस्टइंडीज ने मैच को 24 रन से जीत लिया।
शाई होप की शानदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज को 247 रन के स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान शाई होप ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज 50 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 9 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसके चलते वेस्टइंडीज 247 का स्कोर खड़ा कर पाया।
कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट
टीम इंडिया की हार के कारण रहे कीमो पॉल। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को मैदान पर जमने नहीं दिया। कीमो पॉल ने 4 ओवर में महज 41 रन देकर 5 बड़े विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, गुडाकेश मोती ने 2 विकेट टीम के लिए चटकाए।
संजू और तिलक के अलावा सब फ्लॉप
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा, तिलक वर्मा के बाद लगभग सभी भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे। संजू ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 43 और रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली। अभिषेक 29 रन, ईशान किशन 6 रन, कप्तान श्रेयस सीयर 16 बनाकर आउट हो गए।
सीरीज 2-2 की बराबरी पर
पांच मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बाबरी पर है। पहला और तीसरा टी20 भारत ने नाम रहा, तो दूसरा और चौथा टी20 कैरेबियाई टीम के नाम रहा। ब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला हाएगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 14 October 2026 at 23:05 IST