IND vs WI 3rd T20: इंदौर में टीम इंडिया की फतह, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अभिषेक की धमाकेदार पारी
IND vs WI 3rd T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने मैच को 14 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है, जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा।
- खेल समाचार
- 3 min read
IND vs WI 3rd T20: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, (11 अक्तूबर) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से 14 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत की जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने शानदार 69 रनों की पारी खेली।
इससे पहले वेस्टइंडीज के टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के जवाब में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना पाए। टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।
अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी
तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 69 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने महज 30 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक टी20 करियर में 2 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। अभिषेक के बाद ईशान किशन ने सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली।
बता दें कि 65 T20I और 64 पारियों में, अभिषेक ने 32.83 की औसत और 195.95 की स्ट्राइक रेट से 2,036 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135* रहा है।
अर्शदीप सिंह की शानदार वापसी
दूसरे टी20 मुकाबले में महंगे साबित होने वाले टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट चटकाए। सिंह ने 4 ओवर में 44 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, नमन धीर ने 2 विकेट और अक्षर-नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए।
नहीं चला शाई होप का बल्ला
दूसरे टी20 मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान शाई होप का बल्ला तीसरे टी20 मुकाबले में शांत रहा। उन्होंने महज 5 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे अधिक शिमरोन हेटमायर ने 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, कामिल पूरन ए 42 रनों की पारी खेली। अंत में वेस्टइंडीज भारत के 223 रनों के जवाब में महज 209 ही बना पाई और 14 रन से हार का सामना करना पड़ा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 October 2026 at 22:43 IST