अपडेटेड 2 February 2025 at 14:33 IST
U19 Womens T20 WC: भारत की बेटियों ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन
India vs South Africa, U19 Womens T20 WC Final Live: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। साउथ अफ्रीका को 82 रनों पर ऑल आउट करने के बाद भारतीय महिला टीम ने 52 गेंद रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया।
India vs South Africa, U19 Womens T20 WC Final Live: अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कुआलालंपुर में खेला जा रहा है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा है। निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम अभी तक अपराजित रही है।
Live Blog
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। साउथ अफ्रीका को 82 रनों पर ऑल आउट करने के बाद भारतीय महिला टीम ने 52 गेंद रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया।
- Listen to this article
2 February 2025 at 14:31 IST
त्रिशा ने बनाए 44 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में स्टार ओपनर त्रिशा ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। वो अंत तक नाबाद रहीं और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर ही सांस लिया। सानिका चालके ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 26 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पूरी टीम 82 रनों पर सिमट गई।
2 February 2025 at 14:26 IST
भारतीय महिला टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन
U19 Womens T20 World Cup Final IND vs SA: भारत की बेटियों ने एक बार फिर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। साउथ अफ्रीका को 82 रनों पर ऑल आउट करने के बाद भारतीय महिला टीम ने 52 गेंद रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया।
Advertisement
2 February 2025 at 14:10 IST
IND vs SA U19 Womens T20 WC Final Live Score: वर्ल्ड कप जीतने की दहलीज पर भारत
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका को 82 रन पर सिमटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी जलवा दिखाया। त्रिशा शानदार अंदाज में खेल रही हैं और अब जीत के लिए 25 रन से भी कम की दरकार है।
2 February 2025 at 13:28 IST
U19 Womens T20 World Cup Final Live Score: साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमटी
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर साउथ अफ्रीका को 82 रनों पर ढेर कर दिया। ऑलराउंडर त्रिशा ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। वर्ल्ड कप जीतने से टीम इंडिया सिर्फ 83 रन दूर है।
Advertisement
2 February 2025 at 12:52 IST
U19 Womens T20 World Cup Final: साउथ अफ्रीका को 5वां झटका
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम के गेंदबाज आग उगल रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही साउथ अफ्रीका की टीम ने महज 45 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं।
2 February 2025 at 12:29 IST
U19 Womens T20 World Cup Final: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है। साउथ अफ्रीका ने महज 20 रन पर तीन मुख्य विकेट खो दिए हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
2 February 2025 at 12:15 IST
U19 Womens T20 WC Final Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, दियारा रामलाकन, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (WK), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी
भारत महिला टीम की प्लेइंग XI: जी कमलिनी (WK), गोंगाडी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (C), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशिता वीजे, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा
2 February 2025 at 12:15 IST
U19 Womens T20 WC Final Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2025 at 12:17 IST