अपडेटेड 20 February 2026 at 16:17 IST

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की दोबारा होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण, सुपर-8 का शेड्यूल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपार 8 में भारत अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर से भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा? तो इसका जवाब है-हां। आइए पूरा समीकरण समझते हैं।

Follow :  
×

Share


टी20 वर्ल्ड कप में फिर से भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा? | Image: Social media

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज का मुकाबला लगभग खत्म हो चुका है। शुक्रवार, 20 फरवरी को ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा, उसके बाद से सुपर 8 का मुकाबला शुरू हो जाएगा। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर एकदम साफ है। सुपर 8 में 8 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटी गई हैं, जो एक-दूसरे से 3-3 मुकाबले खेलेंगी। सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मौजूद हैं। 

सुपर 8 का मुकाबला तो तय है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप में दो च‍िर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में क्या दोबारा भिड़ंत हो सकती है या नहीं? ऐसे में आए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

भारत-पाकिस्तान सुपर 8 में भिड़ेंगे?

अगर आप यह सर्च कर रह हैं कि लीग मैच के बाद क्या भारत-पाकिस्तान सुपर 8 मुकाबले में भिड़ेंगे, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नहीं भिड़ेंगे। ये दोनों टीमें सुपर 8 में अलग-अलग ग्रुप में हैं। ऐसे में सुपर में सामना-सामना नहीं होगा।

भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ेंगे?

सुपर 8 मुकाबले के बाद अब सेमीफाइनल में चलते हैं। अगर बात करें कि क्या सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा, तो इसका जवाब है-हां यह हो सकता है, लेकिन कुछ समीकरण के आधार पर। अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है और एक टीम अपने ग्रुप में टॉप हो और अन्य दूसरे पोजीशन पर हो, तो मुकाबला हो सकता है। आपको बता दें कि एक सेमीफाइनल 4 और दूसरा 5 मार्च को खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान फाइनल में भिड़ेंगे?

सेमीफाइनल का समीकरण जानने के बाद अब फाइनल मैच पर आते हैं। अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुँच गए,तो दोनों का सामना-सामना फाइनल में हो सकता है। अगर फाइनल में भारत-पाकिस्तान पहुंचते हैं, तो मैच कोलंबो में होगा। फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी-न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो
22 फरवरी-इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लीकेले 
22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 
23 फरवरी-जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, मुंबई 
24 फरवरी-इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लीकेले 
25 फरवरी-न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, कोलंबो
26 फरवरी-वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई 
27 फरवरी-इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, कोलंबो
28 फरवरी-श्रीलंका vs पाकिस्तान, पल्लीकेले 
1 मार्च-जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा ने लगाई 0 की हैट्रिक.... सेमीफाइनल में भारत को चाहिए एंट्री तो सुपर-8 में इन कमियों पर पाना होगा काबू

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 16:17 IST