अपडेटेड 6 March 2026 at 22:49 IST

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथी बार होगा ICC का खिताबी जंग, अहमदाबाद की पिच पर है चौंकाने वाला आंकड़ा

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड 8 मार्च को टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ेंगे। ICC फाइनल्स में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है, वहीं अहमदाबाद का रिकॉर्ड भारतीय फैंस को डरा रहा है।

Follow :  
×

Share


India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final | Image: ANI

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। अब 8 मार्च 2026 यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह चौथी बार है जब ICC के किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

इससे पहले हुए तीन बड़े फाइनल मुकाबलों में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा है, जहां उन्होंने दो बार जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम केवल एक बार ही न्यूजीलैंड को फाइनल में पटखनी दे पाई है।

ICC फाइनल्स- Head To Head

इतिहास गवाह है कि ICC नॉकआउट मुकाबलों में कीवी टीम हमेशा भारत के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। इनमें साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद साल 2021 में पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 

हालांकि, भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पुराना हिसाब चुकता कर दिया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें छोटे फॉर्मेट के सबसे बड़े खिताब के लिए आमने-सामने हैं।

क्या 'अनलकी' है नरेंद्र मोदी स्टेडियम?

बता दें, फैंस को डर है कि फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद का वेन्यू अनलकी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पिछला इतिहास है। साल 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था। 

वहीं, मौजूदा टी20 विश्व कप 2026 में भी भारतीय टीम का विजयरथ इसी स्टेडियम में रुका था, जब सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया था। ऐसे में भारतीय फैंस के मन में चिंता है, वो इस ग्राउंड को टीम इंडिया के लिए अनलकी मान रहे हैं कि कहीं पुराना इतिहास एक बार फिर खुद को न दोहरा दे।

IND vs NZ: मैच डिटेल

  • तारीख: 8 मार्च 2026 (रविवार)
  • समय: शाम 7:00 PM (IST)
  • स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • अंपायर्स: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ

ये भी पढ़ें:  IND vs ENG: पवेलियन लौटते हुए हार्दिक पांड्या पर गुस्सा करने लगा बेटा अगस्त्य, GF माहिका ने यूं संभाला; VIDEO हो गया VIRAL

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 22:49 IST