बार-बार बेइज्जती के बाद भी बाज नहीं आ रहा पूर्व PAK क्रिकेटर मोहम्मद आमिर, फाइनल से पहले उगला टीम इंडिया पर जहर; फिर किया ये भविष्‍यवाणी

इस वर्ल्ड कप में आमिर ने कई बार भारत के खिलाफ दांव लगाया। शुरुआत में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो जाएगा।

Follow :  
×

Share


बार-बार बेइज्जती के बाद भी बाज नहीं आ रहा पूर्व PAK क्रिकेटर मोहम्म आमिर, फाइनल से पहले उगला टीम इंडिया पर जहर; फिर किया ये भविष्‍यवाणी | Image: X

मोहम्मद आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले फिर से भारत के खिलाफ बोलकर चर्चा में आ गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज आमिर, जो पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की हार की भविष्यवाणियां करते रहे हैं, अब मानते हैं कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले खिताबी संघर्ष में न्यूजीलैंड भारत को मात देगी।

आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में आमिर ने कई बार भारत के खिलाफ दांव लगाया। शुरुआत में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो जाएगा। फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत का दावा किया। अब फाइनल पर एक टीवी शो में आमिर ने कहा, 'न्यूजीलैंड पूरी तरह से संतुलित इकाई के रूप में खेल रही है। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन लाजवाब था। मेरे हिसाब से कीवी टीम ही इस बार ट्रॉफी घर ले जाएगी।'

'भारत सिर्फ दो खिलाडि़यों के भरोसे'

33 साल के आमिर ने भारत की कमियां गिनाते हुए कहा कि टीम इंडिया मुख्य रूप से संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह पर ही निर्भर है। 'बुमराह को छोड़कर भारत का कोई गेंदबाज फॉर्म में नहीं दिख रहा। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उधर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी शानदार फॉर्म में है और उनका संतुलन बेहतरीन है।' आमिर का मानना है कि अहमदाबाद की पिच कीवी गेंदबाजों के अनुकूल होगी।

सैंटनर पर दांव, हार्दिक को मौका

आमिर ने अनुमान लगाया कि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर फाइनल में सबसे ज्यादा असर डालेंगे। हालांकि, उन्होंने हार्दिक पंड्या की तारीफ भी की, कहते हुए कि बड़े मुकाबलों में चमकने वाले हार्दिक के पास वापसी का सुनहरा अवसर है। आमिर के अनुसार, बल्लेबाजी में दोनों टीमें बराबर हैं, लेकिन गेंदबाजी में न्यूजीलैंड का दबदबा साफ दिखेगा।

भारत के लिए ऐतिहासिक मौका

अगर भारत आमिर की भविष्यवाणी को झुठला देता है और फाइनल जीतता है, तो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार बचाने वाली और घरेलू मैदान पर जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन जाएगी। आमिर के बयानों ने भारतीय प्रशंसकों में उत्साह के साथ-साथ गुस्से की आग भी भड़का दी है।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: न्‍यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा? भारत के बस ये 5 खिलाड़ी चल गए तो फिर विश्वकप जीतने से कोई रोक नहीं पाएगा

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 13:56 IST