LIVE BLOG

अपडेटेड 25 October 2024 at 16:48 IST

IND v NZ: दूसरे दिन 5 विकेट लेने के बाद भी बैकफुट पर भारत, न्यूजीलैंड ने 198 रन बनाकर ली 301 की लीड

India vs New Zealand, 2nd Test Day-2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 198 रन बनाकर 301 रनों की लीड ले ली है।

Follow :  
×

Share


भारत-न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म | Image: X
  • Listen to this article
25 October 2024 at 16:47 IST

IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन न्यूजीलैंड के पास 301 रन की लीड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी खत्म हो गया है। भारत 5 विकेट चटकाने के बाद भी बैकपुट पर नजर आ रहा है। दरअसल न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं। इसी के साथ न्यूजीलैंड के पास 301 रन की लीड हो गई है। 

25 October 2024 at 16:22 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

वॉशिंगटन सुंदर लगातार घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। सुंदर ने भारत को न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट दिलाया है। वहीं सुंदर का ये चौथा विकेट है। सुंदर ने अब टॉम लेथम को शिकार बनाया है, जो सेट हो गए थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे। 

Advertisement
25 October 2024 at 15:09 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर डेरेल मिचेल कैच आउट हुए। 

25 October 2024 at 14:14 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के दूसरी पारी में गिरे दो विकेट

टीम इंडिया के 156 पर ऑलआउट होने के बाद न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढ़त मिल गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी का खेल भी शुरु कर दिया। पुणे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में दो विकेट भी गिर गए। पहली सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने लिया और दूसरी सफलता आर अश्विन ने दिलाई। न्यूजीलैंड के ड्वोन कॉन्वे 17 रन और विल यंग 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर टॉम लाथम और रचिन रविंद्र खेल रहे हैं।   

Advertisement
25 October 2024 at 13:12 IST

IND vs NZ Live Score: 156 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 156 रनों पर ढेर हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। 

25 October 2024 at 11:29 IST

IND vs NZ Test Live Score: टीम इंडिया के सात विकेट गिरे

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय टीम 105 रन के अंदर 7 विकेट गंवा चुकी है। 

25 October 2024 at 10:19 IST

India vs New Zealand, 2nd Test Day 2: शुभमन गिल आउट

पुणे टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। शुभमन गिल 30 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार हुए। यशस्वी जायसवाल का साथ देने विराट कोहली आए हैं।

25 October 2024 at 08:43 IST

IND vs NZ Live Score: पुणे में आज कैसा रहेगा मौसम?

फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि पुणे टेस्ट के दूसरे दिन भी मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को पुणे में तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। 

25 October 2024 at 08:43 IST

IND vs NZ Live Score: फिर फ्लॉप हुए हिटमैन

टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पुणे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए। वो एक बार फिर न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी का शिकार बने। रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

25 October 2024 at 08:42 IST

IND vs NZ Live Score: पहले दिन क्या-क्या हुआ?

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने जलवा दिखाया और 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए हैं। क्रीज पर ओपनर यशस्वी जायसवाल (06) और शुभमन गिल (10) रन बनाकर नाबाद हैं।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 25 October 2024 at 08:47 IST