अपडेटेड 7 March 2026 at 17:45 IST

IND vs NZ Final: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी लेकिन टीम इंडिया का जोश हाई... हेड टू हेड में कीवी की हालत पतली, देखें आंकड़ा

India vs New Zealand T20I Head to Head: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार है, लेकिन टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। आइए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं।

Follow :  
×

Share


T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी लेकिन टीम इंडिया का जोश हाई | Image: Social media

India vs New Zealand T20I Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप के खितबी जंग के लिए रविवार, 8 मार्च को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार की की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार खितबी जंग के फाइनल में है। 

वहीं, दूसरी तरफ यह न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। ऐसे में दोनों टीमें ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जी-जान लगा देगी। ऐसे में अब सलवा बनता है कि दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है? इन दोनों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले हुए हैं। आइए दोनों टीमों का लेखा-जोखा जान लेते हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड

अगर बात किया जा कि दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच से पहले कितने टी20 मैच हुए हैं, तो दोनों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन 30 मुकाबले में से टीम इंडिया को 18 मैचों में जीत मिली है, वहीं, कीवियों को 11 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश के वजह से रद्द हुआ था। इन आंकड़ों को देखने के बाद टी20 में भारत का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है।

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड

टीम इंडिया का भले ही टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के ऊपर पलड़ा भारी है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में कहानी बिल्कुल ही अलग है। टी20 वर्ल्ड कप के बारे में जिक्र किया जाए, तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 3 मुकाबले हुए हैं। इन तीनों मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। 2007, 2016 और 2021 में हुए टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है। अब देखना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत इतिहास को बदलता है कि नहीं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने अहमदाबाद में बदल लिया अपना आशियाना, क्या होटल वाला 'टोटका' न्यूजीलैंड फतह के लिए कर जाएगा काम?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 17:45 IST