अपडेटेड 26 October 2024 at 16:14 IST
IND v NZ: पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड से हार के साथ भारत ने सीरीज गंवाई
India vs New Zealand, Pune Test: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया है और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज भी जीत ली है।
- Listen to this article
26 October 2024 at 16:13 IST
India vs New Zealand: भारत की करारी हार
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार मिली है। न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
26 October 2024 at 15:55 IST
India vs New Zealand Live Score: भारत को नौंवा झटका
भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हार की दहलीज पर खड़ा है। भारत ने आकाश दीप के रूप में नौंवा विकेट गंवा दिया है और उसे जीत के लिए अभी भी 116 रन चाहिए।
Advertisement
26 October 2024 at 14:04 IST
India vs New Zealand Live Score: हार की दहलीज पर भारत
पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने के बेहद करीब है। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खो दिए हैं और लक्ष्य अभी भी बहुत दूर है। पहली पारी में 7 विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर दूसरी इनिंग में भी भारतीय बल्लेबाजों के नाक में दम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 विकेट चटकाए हैं।
26 October 2024 at 12:30 IST
India vs New Zealand Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 23 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार हुए। इससे पहले रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा था। रोहित सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़कर डटे हुए हैं।
Advertisement
26 October 2024 at 10:32 IST
India vs New Zealand Live Score: 255 पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी
पुणे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 255 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत को ये मैच जीतने के लिए 359 रनों की दरकार है। दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 4, जडेजा ने 3 और अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम ने सबसे अधिक 86 रनों की कीमती पारी खेली।
26 October 2024 at 09:16 IST
India vs New Zealand Live Score: पुणे में चमत्कार करेगी टीम इंडिया?
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर है। अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी को ये मुकाबला जीतना है तो उन्हें चमत्कार करना होगा क्योंकि न्यूजीलैंड ने अभी तक 300 से ज्यादा की लीड हासिल कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 156 रनों पर ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 259 रन बनाये।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 October 2024 at 09:23 IST