अपडेटेड 12 February 2026 at 21:29 IST
T20 World Cup 2026: ईशान-हार्दिक ने नामीबियाई गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, भारत ने दिया 210 रन का टारगेट
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 12 फरवरी को भारत बनाम नामीबिया के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने टीम के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली है।
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा लीग मैच गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच खेल रही है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया।
इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। पारी की शुरुआत में संजू सैमसन और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, संजू महज 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए। वहीं, ओपनर ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान के अलावा, हार्दिक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
ईशान किशन ने खेली ताबड़तोड़ 61 रन की पारी
मैच में पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने महज 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी 61 रन की पारी में 6 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए। इस बीच ईशान ने एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
हार्दिक पंड्या ने खेली अर्धशतकीय पारी
ईशान किशन के अलावा, हार्दिक पंड्या ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में 52 रन बनाए। हार्दिक ने अपनी 52 रन की पारी में 4 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। इसके अलावा, शिवम दुबे ने 23 रन और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए।
कप्तान और उपकप्तान सस्ते में आउट
इस मैच में कप्तान सूर्याकुमार और उपकप्तान अक्षर पटेल कुछ खास रन नहीं बना पाए। सूर्याकुमार ने 13 गेंदों में 12 रन बनाए। वहीं, उपकप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 20:51 IST