अपडेटेड 12 February 2026 at 17:16 IST

IND vs NAM T20 World Cup: भारत बनाम नामीबिया मैच आज, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 चौंकाने वाले बदलाव

IND vs NAM T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-ए में अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया से खेलेगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। आइए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

Follow :  
×

Share


IND vs NAM: प्लेइंग 11 में हो सकते हैं दो चौंकाने वाले बदलाव | Image: X/BCCI

IND vs NAM T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत करने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को होने वाला है। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

यूएसए के खिलाफ मिली 29 रन से जीत के साथ टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। भारत नामीबिया से जीत के साथ ग्रुप ए में टॉप नंबर पर पहुंचना चाहेगा, लेकिन दूसरे मैच से पहले प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ उलझने सामने आई हैं। अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन पर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में आखिरी समय तक इंतजार करना पड़ सकता है कि भारत की प्लेइंग 11 टीम क्या होगी। आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर फैसले का इंतजार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले कई दिनों से पेट संबंधी बीमारी से परेशान बताए जा रहे हैं। इस बीच उनको अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी मिल गई। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो सका है कि वो नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। ऐसे में आखिरी समय तक उनके खेलने को लेकर इंतजार करना पड़ सकता है।

जसप्रीत बुमराह की गेंद से ईशान घायल हुए

एक तरफ अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर चिंता है, तो दूसरी तरफ ईशान किशन भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कल हुए अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर से ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई है। हालांकि, कुछ देर वो फिर से अभ्यास करते हुए नजर भी आए।

टीम में बुमराह की हो सकती है वापसी

यूएसए के खिलाफ तबीयत खराब होने के कारण जसप्रीत बुमराह ने मैच नहीं खेला था, ऐसे में उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ वो खेलते हुए नजर या सकते हैं। हालांकि, पहले मैच में मोहम्मद सिराज ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, कुलदीप सिंह यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिल सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। 

ये भी पढ़ें: IND vs NAM T20 World Cup: भारत पहली बार बनाएगा 300+ रन या सस्ते में नामीबिया को समेटेगा, जानें दिल्ली की पिच रिपोर्ट

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 17:10 IST