IND vs ENG T20: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला कल से शुरू, जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा पहला टी20 मैच
IND VS ENG T20: भारतीय टीम को आयरलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया के पास वापसी का शानदार मौका है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होने वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया आयरलैंड सीरीज वाली गलती नहीं करना चाहेगी।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND VS ENG T20: टीम इंडिया जब आयरलैंड दौरे पर गई थी, तो सभी फैंस को उम्मीद थी कि श्रेयस की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन पहले और दूसरे मैच में मिली हार के बाद फैंस का दिल टूट गया। टीम इंडिया को टी20 सीरीज में निराशाजनक क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
आयरलैंड से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया के पास वापसी करने का शानदार मौका है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से है। बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से शुरू होने वाला है। वहीं, टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी है।
कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा पहला टी20 मैच
अगर बात करें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा तो आपको बता दें कि पहला मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा।
पहला टी20 मैच कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं के चैनलों पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
पूरा शेड्यूल, वेन्यू और IST के अनुसार समय
- 1 जुलाई, पहला T20, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 10:00 बजे
- 4 जुलाई, दूसरा T20, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 07:00 बजे
- 7 जुलाई, तीसरा T20, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम रात 10:00 बजे
- 9 जुलाई, चौथा T20, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 10:00 बजे
- 11 जुलाई, पांचवां T20, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन शाम 07:00 बजे
आखिरी बार कब भिड़े थे?
अगर बात करें कि दोनों टीमें आखिरी बार कब आसपास में भिड़े थे, तो दोनों टीमों में पिछला मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अब इंग्लैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर उस वर्ल्ड कप हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से उतेरेगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 30 June 2026 at 18:22 IST