ENG vs IND: दूसरे ODI का समय बदला, 2 घंटे देरी से होगा शुरू, जानें कहां देख सकते हैं LIVE
ENG vs IND 2nd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 1-0 से पहले ही आगे हैं। दूसरे मैच का समय बदल चुका है। आइए जान लेते हैं कब से खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read
ENG vs IND 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। भारत पहला मुकाबला जीतकर इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे हैं। ऐसे में आज भारत सीरीज पर कब्जा करने के लिए उतरेगा। वहीं, इंग्लैंड सीरीज बराबर करने के लिए उतरेगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला 3 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरे मुकाबले का समय बदल गया है। दूसरा मुकाबला 2 घंटे की देरी से शुरू होगा। आइए जान लेते हैं कि दूसरा मुकाबला कब से खेला जाएगा।
दूसरे वनडे मुकाबला कब-कहां खेला जाएगा?
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए टॉस भारतीय समयानुसार 5 बजे शाम होगा। यानी दूसरा मुकाबला पहले मुकाबले से 2 घंटे बाद खेला जाएगा। वहीं, यह मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा।
दूसरे वनडे मुकाबला कहां देखें?
टीम इंडिया और इंग्लिश टीम के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे का लाइव एक्शन आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आप इसे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।
2nd ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
2nd ODI के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
बेन डकेट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशीद।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 July 2026 at 16:02 IST