LIVE BLOG

अपडेटेड 8 December 2024 at 11:14 IST

एडिलेड टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

India vs Australia Live Score: भारत के खिलाफ एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया है। 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

Follow :  
×

Share


India vs Australia, 2nd Test Day 3 | Image: Republic World

एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया फिलहाल बैकफुट पर है। दूसरी पारी में भारत ने अभी तक स्कोरबोर्ड पर 128 रन बनाए हैं और आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। क्रीज पर ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। पहली पारी में भारत ने 180 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 140 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में भारत ने 128 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए हैं। 

Live Blog

भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी जिसे उन्होंने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। 

  • Listen to this article
8 December 2024 at 11:14 IST

India vs Australia Live Score: एडिलेड में भारत की शर्मनाक हार

भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी जिसे उन्होंने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। 

8 December 2024 at 09:36 IST

India vs Australia Live Score: ऋषभ पंत आउट

तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को तगड़ा झटका लगा। ऋषभ पंत 28 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। भारत अभी भी 29 रन से पीछे है। 

Advertisement
8 December 2024 at 09:04 IST

India vs Australia Live Score: एडिलेड में होगा चमत्कार?

एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया फिलहाल बैकफुट पर है। यहां से से टेस्ट जीतना लगभग असंभव है। हालांकि, क्रीज पर अभी भी ऋषभ पंत मौजूद हैं और जब तक वो हैं भारतीय फैंस की उम्मीदें बरकरार है। पंत के साथ नीतीश रेड्डी हैं और दोनों से बड़ी साझेदारी की उम्मीद है। पहली पारी में भारत ने 180 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 140 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में भारत ने 128 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए हैं। 
 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 December 2024 at 09:05 IST