अपडेटेड 4 February 2026 at 17:07 IST
U19 World Cup 2026: सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की होगी अग्नि परीक्षा, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का लक्ष्य
U19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार, 4 फरवरी को को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत को 311 रन का लक्ष्य दिया है।
U19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार, 4 फरवरी को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान बल्लेबाजों ने इस मैच में जमकर रन बटोरे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत को 311 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान की तरफ से फैसल शिनोजादा ने शानदार 110 रन की पारी खेली। इसके अलावा, उजैरुल्लाह नियाजई ने भी नाबाद 101 रन की पारी खेली। मैच जीतने वाली टीम फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
फैसल और उजैरुल्लाह ने खेली शानदार पारी
सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अधिक फैसल शिनोजादा ने शानदार 110 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके लगाए। वहीं, फैसल के अलावा, उजैरुल्लाह नियाजई ने भी नाबाद 101 रन की पारी खेली। नियाजई ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।
आरएस अंबरीश और दीपेश देवेंद्रन महंगे
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में भारतीय गेंदबजों के खूब रन लुटाए। आरएस अंबरीश सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 65 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। वहीं, दीपेश देवेंद्रन ने भी 10 ओवर में 64 रन दिए, हालांकि, दीपेश देवेंद्रन ने 2 विकेट जरूर लिए।
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की होगी अग्नि परीक्षा
भारत को फाइनल में पहुंचना है, तो वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को शानदार प्रदर्शन करना होगा। फैंस की नजर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर रहेगी, क्योंकि दोनों ही शानदार फर्म में चल रहे हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 16:54 IST