IND vs AFG: 6-6-6-6... ईशान किशन ने की छक्कों की बरसात, शुभमन का बल्ला भी गरजा, दोनों ने ठोका शतक; अफगानिस्तान के बॉलर की जोरदार कुटाई

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान गिल और ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में शतक जड़ दिया है।

IND vs AFG: शुभमन गिल और ईशान का तहलका, दोनों ने ठोका तूफानी शतक, अफगान गेंदबाज धराशाई | Image: bcci

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया।  भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अफगान गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। कप्तान गिल और ईशान किशन ने शतक लगाकर लखनऊ में तहलका मचा दिया है। ईशान किशन ने करियर का दूसरा शतक लगाया। वहीं, गिल ने बतौर कप्तान करियर का पहला शतक लगाया। 

June 17, 2026

ईशान किशन ने ठोका दूसरा शतक

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। 71 गेंदों में वह शतक तक पहुंचे। ईशान ने वनडे क्रिकेट में अफ़गान के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। ईशान ने 14 चौकों के साथ 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।

गिल ने भी ठोका तूफानी शतक

लखनऊ में सिर्फ ईशान किशन का ही बल्ला नहीं गरजा है, बल्कि कप्तान शुभमन गिल का भी बल्ला जमकर बोला है। गिल ने 77 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो उनके वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान के रूप में पहला शतक लगाया। 

June 17, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक

57 गेंद- इयोन मोर्गन, मैनचेस्टर (2019)
63 गेंद- रोहित शर्मा, दिल्ली (2023)
71 गेंद- ईशान किशन, लखनऊ (2026)
76 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई (2023
77 गेंद- शुभमन गिल, लखनऊ (2026)

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 16:06 IST