IND vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री तो रोहित-कोहली उड़ाएंगे छक्के-चौके, ये है स्क्वॉड
India Squad For West Indies ODI: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम में नबी डार और नमन धीर को पहली बार मौका मिला है।
- खेल समाचार
- 3 min read
India squad for West Indies: बुधवार, 16 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। तीन मैचों की सीरीज के लिए पहली बार नमन धीर और आकिब नबी डार को वनडे टीम में शामिल किया है। वहीं, केएल राहुल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि कप्तानी शुभमन गिल के पास है। टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। वहीं, टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।
नमन धीर और आकिब नबी डार को मिला मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं, केएल राहुल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है, क्योंकि श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए उलब्ध नहीं हैं। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी दिग्गजों की वापसी भी हुई है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने वाला है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 को तिरुवनंतपुरम में, दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। बात दें कि दोनों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जानी है।
6 अक्टूबर से टी20 सीरीज
पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगी, इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची में, 11 अक्टूबर को इंदौर में, 14 अक्टूबर को हैदराबाद में और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उनके उप-कप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत की T20I टीम:
श्रेयस अय्यर [C], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [WK], संजू सैमसन [WK], तिलक वर्मा [VC], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 September 2026 at 21:20 IST