अपडेटेड 8 March 2026 at 23:58 IST

IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अबतक ऐसा नहीं हुआ, टीम इंडिया ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर; धड़ाधड़ कई रिकॉर्ड ध्वस्त

IND vs NZ T20 World Cup Final: आईइसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।

Follow :  
×

Share


IND vs NZ T20 World Cup Final India Batting | Image: bcci

IND vs NZ T20 World Cup Final: आईइसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। 

कैसी रही भारतीय पारी?

बता दें, इंडिया-न्यूजीलैंज टी20 वर्ल्डकप फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने धमाका कर दिया। संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा 52, और ईशान किशन 54 रन बनाकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। 

लेकिन, न्यूजीलैंड बॉलर जिमी नीशाम ने 16वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (0), ईशान किशन, और संजू सैमसन को आउट कर टीम की रनगति पर ब्रेक लगा दिया। लिहाजा आखिरी 5 ओवर में टीम सिर्फ 52 रन ही बना सकी, जिसमें 20वें ओवर से 24 रन आए। लास्ट ओवर में शिवम दूबे (26*) ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। उन्होंने न्यूजीलैंड को एक विशाल रन का टारगेट देने में अहम भूमिका निभाई।

धीमी शुरूआत के बाद धमाकेदार पारी

बता दें, शुरुआती दो ओवरों में केवल 12 रन बनाने के बाद अभिषेक शर्मा और सैमसन ने आक्रामक रुख अपनाया और जैकब डफी के तीसरे ओवर में 15 रन बटोर कर अपनी लय हासिल की।

इसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन ठोक दिए, जिसमें 19 चौके और 18 छक्के शामिल रहे। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ भारत ने अपने ही 176 रन के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो पिछले वर्ल्डकप 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। साथ ही, टीम इंडिया ने इस फाइनल में T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बना दिया है। 

टी20 वर्ल्डकप में हाईएस्ट स्कोर

भारत ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक बल्लेबाजी करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए, जिसमें ये शामिल रहे-

  • फाइनल का सबसे बड़ा टोटल: टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 255/5 खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन की 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी शामिल रही।
  • पावरप्ले में रिकॉर्ड स्कोर: भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 92 रन बनाकर वर्ल्ड कप इतिहास का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर दर्ज किया। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन एक भी विकेट न खोने के कारण उनसे आगे निकल गए।
  • टॉप-3 की फिफ्टी: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में अर्धशतक जड़े हैं।
  • नॉकआउट का बेस्ट स्कोर: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 बनाने के बाद भारत ने फिर से फाइनल में अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

ये भी पढ़ें:  IND vs NZ: संजू सैमसन ने की छक्कों की बारिश, तोड़ दिया कोहली का 'विराट' स्कोर; T20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 21:08 IST