अपडेटेड 27 August 2024 at 19:08 IST

महिला T20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैचों में इन टीमों से होगी भारत की भिड़ंत, मिलेगी कांटे की टक्कर!

बांग्लादेश में मची उथल-पुथल के बाद अब महिला T20 वर्ल्ड कप का आयोजन UAE में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारत अभ्यास मैचों में टक्कर की टीमों से भिड़ेगा।

Follow :  
×

Share


महिला T20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैचों में इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया | Image: X

ICC Women's T20 World Cup 2024: भारत महिला T20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) से पहले दुबई (Dubai) में दो अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को ये घोषणा की।

भारत 29 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा, जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। महिला T20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी।

अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। 

भारत किस ग्रुप में?  

अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा, जिससे हर टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मुकाबले में उतारने की स्वीकृति होगी। किसी भी ग्रुप की दो टीम अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से नहीं भिड़ेंगी। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को जगह मिली है। 3 अक्टूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए UAE में स्थानांतरित किया गया है।

यहां देखें प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल

     डेट                   मैच                                       वेन्यू 

  • 28 सितंबर      पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड        सेवेंस, दुबई
  • 28 सितंबर      श्रीलंका बनाम बांग्लादेश            आईसीसीए 1, दुबई
  • 29 सितंबर      न्यूजीलैंड बनाम द. अफ्रीका       सेवेंस, दुबई 
  • 29 सितंबर      भारत बनाम वेस्टइंडीज             आईसीसीए 2, दुबई
  • 29 सितंबर      ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड            आईसीसीए 1, दुबई
  • 30 सितंबर      श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड            सेवेंस, दुबई
  • 30 सितंबर      बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान        आईसीसीए 2, दुबई
  • 1 अक्टूबर       वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया       सेवेंस, दुबई
  • 1 अक्टूबर       इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड              आईसीसीए 2, दुबई
  • 1 अक्टूबर       भारत बनाम द. अफ्रीका            आईसीसीए 1, दुबई

ये भी पढ़ें- वाह रे पाकिस्तान... इंसानों से भरोसा उठा तो AI के जरिए किया खिलाड़ियों का सिलेक्शन; पिटवा ली भद्द
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 August 2024 at 19:08 IST