अपडेटेड 2 February 2026 at 21:53 IST
IND A vs USA: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ए का धमाका, USA को दी पटखनी, तिलक वर्मा ने की शानदार वापसी
IND A vs USA: सोमवार, 2 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वार्म अप मैच इंडिया ए बनाम यूएसए के बीच मैच खेला गया है। इस मैच को भारत ने 38 रन से जीत लिया है। 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला USA से ही है।
IND A vs USA: सोमवार, 2 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वार्म अप मैच इंडिया ए बनाम यूएसए के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया।
इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 200 रन ही बना पाई। इस मैच को भारत ए ने आसानी से 38 रन से जीत लिया। इस मैच में इंडिया ए की तरफ से नारायण जगदीसन, आयुष बडोनी और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली।
नारायण जगदीसन ने ठोका शतक
सोमवार, 2 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में यूएसए के खिलाफ नारायण जगदीसन ने 55 गेंदों में ताबड़तोड़ 104 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। जगदीसन ये रन 189 की स्ट्राइक रेट से बनाए। हालांकि, नारायण जगदीसन टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है।
तिलक वर्मा और आयुष ने खेली उपयोगी पारी
भारतीय टी20 स्क्वाड में शामिल तिलक वर्मा ने इस वार्म अप मैच में शानदार पारी खेली। इस मैच में उन्होंने मजह 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 38 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। तिलक के अलावा, आयुष बडोनी ने नाबाद 60 रन की पारी खेली।
7 फरवरी को भारत से मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। 7 फरवरी को भी भारत बनाम यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यूएसए एक अच्छी टीम मानी जाती है, जो विश्व कप में उलटफेर के लिए भी जानी जाती है। साल 2024 में यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हार भी चुका है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 21:53 IST