IND vs ZIM 3rd T20: 6,6,4,4... वैभव सूर्यवंशी ने मचाया गदर, 8 बाउंड्रीज से ठोकी तूफानी फिफ्टी, जिम्बाब्वे के उड़े होश
Vaibhav Sooryavanshi: भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा और सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Vaibhav Sooryavanshi: रविवार, 26 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। तीसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।
टीम इंडिया जब बैटिंग करने उतरी तो 20 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन एक साइड से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खड़े रहे हैं और उन्होंने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। अपनी दूसरी फिफ्टी के दौरान उन्होंने 8 बाउंड्रीज लगाए।
वैभव ने 8 बाउंड्रीज से ठोकी तूफानी फिफ्टी
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 31 गेंदों का समाना करते हुए 50 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने अपनी पारी में छह चौके और दो लंबे-लंबे छक्के लगाए।
सीरीज और करियर की दूसरी फिफ्टी
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में फिफ्टी लगाते ही उन्होंने अपने करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भी वैभव ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, दूसरे मैच में उनका बल्ला अधिक चला नहीं था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 July 2026 at 17:28 IST